बंद मकान में हजारों की चोरी

बंद मकान में हजारों की चोरी प्रतिनिधि, लखीसरायशहर के कवैया थाना क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर निवासी ओमप्रकाश साव के खाली मकान में अज्ञात चोरों ने दो हजार रुपये नकद सहित अन्य सामान की चोरी कर ली. जब घटना हुई गृहस्वामी सहित घर के अन्य लोग दशहरा के मौके पर घर से बाहर जमुई गये हुए थे. […]

बंद मकान में हजारों की चोरी प्रतिनिधि, लखीसरायशहर के कवैया थाना क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर निवासी ओमप्रकाश साव के खाली मकान में अज्ञात चोरों ने दो हजार रुपये नकद सहित अन्य सामान की चोरी कर ली. जब घटना हुई गृहस्वामी सहित घर के अन्य लोग दशहरा के मौके पर घर से बाहर जमुई गये हुए थे. घर लौटने के बाद मुख्य गेट का ताला खुला पाया. पूछताछ के बाद मुहल्ले वालों ने बताया कि यह ताला कई दिनों से खुला है. परिजन जब घर के अंदर गये तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और कीमती सामान, जेवर आदि गायब थे. जिसको लेकर ओमप्रकाश साव के पुत्र सुरजीत कुमार ने कवैया थाना में आवेदन दिया. सुरजीत ने बताया कि दुर्गा पूजा के एक दिन पहले वे परिवार के साथ अपने ननिहाल जमुई चले गये थे. वापस लौटने पर वे घर का ताला खुला देखा तब घर के अंदर समानों की खोजबीन की. बक्शा में रखे कनवाली, टॉप्स, नगद दो हजार रुपये के अलावा चांदी की पायल, बरतन आदि गायब थे, जो अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गयी. कवैया एसएचओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. इधर पिछले एक पखवारे से जिले में चोरी, डकैती व हत्या के कारण लोग दहशत में हैं. ट्रेन से कट कर महिला सहित दो की मौत प्रतिनिधि, लखीसराय/चाननगुरुवार को लखीसराय स्टेशन के आउटर सिगनल के समीप टाटा सुपर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक की शिनाख्त सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के मौलानगर गद्दी पर निवासी वासुदेव साव के पुत्र अरविंद साव के रूप में हुई. जानकारी के मुताबिक मृतक इलाज के लिये पटना जा रहा था. इसी क्रम में वह लखीसराय जंक्शन के प्लेट फार्म नंबर एक पर गोण्डा एक्सप्रेस की चपेट में आ गया. जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. जानकारी मिलते ही स्थानीय यात्रियों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने जीआरपी को इसकी सूचना दी. पुलिस के द्वारा शव को हटाने के बाद यातायात चालू किया गया. जिससे एक घंटे तक पटरी पर यात्रियों की भीड़ लगी रही. इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि शव को पहचान के लिए किऊल स्टेशन पर रखा गया है. समाचार प्रेषण तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी. वह लाइनिंग सर्ट पहने हुआ है जिसमें नसीम ट्रेलर का लोगो लगा हुआ है. वहीं चानन प्रतिनिधि के मुताबिक गुरुवार को भलूई ब्लॉक हॉल्ट पर ट्रेन की चपेट में आकर गोहरी निवासी विशुन शर्मा की पत्नी की मौत हो गयी. मृतका बैजनाथ धाम पैसेंजर ट्रेन से उतरने के बाद हावड़ा रक्सौल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गयी. 50 वर्षीय मृतका अपने ननद के यहां जा रही थी. करंट से एक की मौतलखीसराय. गुरुवार को रामगढ़ चौक प्रखंड के बमुआरा गांव में घर में बिजली का तार व्यवस्थित करने के दौरान एक 14 वर्षीय किशोर विद्युत स्पर्शाघात होने से घायल हो गया. बाद में सदर अस्पताल पहुंचने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बमुआरा गांव निवासी मो इकबाल के पुत्र मो डब्लू अपने घर में बिजली का तार ठीक कर रहा था. इसी दौरान अचानक तार में बिजली आ जाने से उसे करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. बिना सड़क बने ही राशि की निकासीपैक्स अध्यक्ष अनिल सिंह ने डीएम को आवेदन देकर की जांच की मांग प्रतिनिधि, लखीसरायबुधवार को वलीपुर प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड पिपरिया के अध्यक्ष अनिल सिंह ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर विधानसभा चुनाव 2015 के दौरान सड़क मरम्मती के नाम पर राशि निकाल कर गबन करने की शिकायत की है. आवेदन में कहा गया है कि पिपरिया प्रखंड में वलीपुर रामचंद्रपुर व पिपरिया व रहाटपुर गांव के चार पंचायत को जानेवाली जर्जर सड़क की मरम्मती के लिये ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा मुड़वरिया पुल से पथुआ ग्राम तक सड़क मरम्मत कार्य के लिए सात लाख रुपये की राशि निर्गत किया गया था. लेकिन संवेदक के द्वारा सड़क पर कुछ ईंट बिछा कर राशि की निकासी कर ली गयी. जो सरकारी राशि का गबन होता है. आवेदक ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की गयी है. पुरुषोत्तम उर्फ कैला की मौत मामले में आया नया मोड़पिता ने अपने पुत्र की हत्या को लेकर दिया आवेदन लखीसराय. शहर के नया बाजार संसार पोखर निवासी पुरुषोत्तम कुमार उर्फ कैला की मौत में गुरुवार को एक नया मोड़ आ गया. मृतक कैला के पिता अखिलेश महतो ने कवैया थाना में आवेदन देकर अज्ञात के द्वारा शराब पिला कर पुत्र की हत्या किये जाने का आरोप लगाया. उन्होंने आवेदन में लिखा है कि सोमवार की शाम उनके दोस्त पढ़ाई का बहाना बना कर घर से बुला कर ले गया तथा शराब पिला कर तालाब के बीच ले जाकर नाव डुबो दिया जिसमें उनके पुत्र की मौत हो गयी. आवेदन की प्रतिलिपि वरीय पदाधिकारियों को भी भेजी गयी हैं और मामले की जांच कर दोषी के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की हैं. इस संबंध में कवैया थानाघ्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >