25 साल बीतने के बाद भी कल्याण छात्रावास भवन निर्माण नहीं हुआ पूरा प्रतिनिधि, लखीसराय25 वर्षों से अर्द्धनिर्मित कल्याण छात्रावास भवन पूरा नहीं हो पाया है, जिसके परिणामस्वरूप भवन भूत बंगला व जीव-जंतु का रैन बसेरा बना हुआ है. जिले के बड़हिया नगर पंचायत में अवस्थित जिला का एक मात्र महिला कॉलेज है. जिसको बिहार सरकार के कल्याण विभाग ने वर्ष 1990-91 में कल्याण छात्रावास के लिए आठ लाख रुपये का आवंटन किया था. संवेदक द्वारा छात्रावास का दो मंजिला निर्माण किया गया, लेकिन चौखट, किवाड़, रंग रोगन तथा फर्श को फिनिश नहीं करने के कारण कार्य अधूरा ही रह गया. जिसके कारण छात्रावास पूर्ण नहीं हो सका. संवेदक अर्द्धनिर्मित भवन छोड़ कर चला गया. कॉलेज के कर्मी ने पटना में कल्याण विभाग के पास दर्जनों बार दौड़ लगा कर निर्माण पूरा करने की मांग की. लेकिन विभाग इस पर कोई कार्रवाई नहीं की. जिसके कारण आज तक अर्द्धनिर्मित भवन जस का तस बना हुआ है. तृतीय वर्ष की छात्रा सुजाता कुमारी ने बताया कि कल्याण विभाग ने छात्रावास की राशि तो दी लेकिन निर्माण पूरा नहीं करा पायी. जिससे इस कॉलेज में पढ़नेवाली छात्राओं का सपना छात्रावास में रहने का अधूरा ही रह गया. उन्होंने कल्याण विभाग से मांग करते हुए कहा कि नारी सशक्तिकरण के तहत जल्द ही इस छात्रावास का निर्माण पूरा करें. जिससे इसमें रह कर छात्रा अध्ययन कर सके. प्राचार्य डाॅ विभा कुमारी ने बताया कि अर्द्धनिर्मित छात्रावास पूरा करने के लिए कई बार आवश्यक पत्राचार किया गया, लेकिन विभाग ने ध्यान नहीं दिया. हार कर अब पत्राचार भी छोड़ दिया गया.
25 साल बीतने के बाद भी कल्याण छात्रावास भवन नर्मिाण नहीं हुआ पूरा
25 साल बीतने के बाद भी कल्याण छात्रावास भवन निर्माण नहीं हुआ पूरा प्रतिनिधि, लखीसराय25 वर्षों से अर्द्धनिर्मित कल्याण छात्रावास भवन पूरा नहीं हो पाया है, जिसके परिणामस्वरूप भवन भूत बंगला व जीव-जंतु का रैन बसेरा बना हुआ है. जिले के बड़हिया नगर पंचायत में अवस्थित जिला का एक मात्र महिला कॉलेज है. जिसको बिहार […]
