प्रतिदिन 40 हजार रुपये खर्च के बावजूद पर्याप्त नहीं है शहर में सफाई

प्रतिदिन 40 हजार रुपये खर्च के बावजूद पर्याप्त नहीं है शहर में सफाई फोटो संख्या : फोटो कैप्सन : जमालपुर 6 नंबर गेट के समीप फैली गंदगी एवं लोको रोड में जाम पड़ा नाला प्रतिनिधि : जमालपुर —————नगर परिषद जमालपुर के कुल 36 वार्डों में सफाई की व्यवस्था पर्याप्त नहीं. तुर्रा यह कि प्रति महीने […]

प्रतिदिन 40 हजार रुपये खर्च के बावजूद पर्याप्त नहीं है शहर में सफाई फोटो संख्या : फोटो कैप्सन : जमालपुर 6 नंबर गेट के समीप फैली गंदगी एवं लोको रोड में जाम पड़ा नाला प्रतिनिधि : जमालपुर —————नगर परिषद जमालपुर के कुल 36 वार्डों में सफाई की व्यवस्था पर्याप्त नहीं. तुर्रा यह कि प्रति महीने सफाई मद में लगभग चालीस हजार रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाती है. बावजूद लोगों की शिकायत सफाई को लेकर बनी हुई है. आलम यह है कि कई वार्ड पार्षद भी सफाई व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं. परंतु सिस्टेमेटिकली सफाई व्यवस्था उपलब्ध नहीं हो पाया है.लोगों की है शिकायतनगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर यहां निवास करने वाले लोगों की अनेकों शिकायतें रही हैं. कुछ लोगों का कहना है कि शहर की मुख्य सड़कों से सटे नाला-नालियों की तो सफाई हो जाती है, परंतु भीतरी भाग में सफाई नियमित नहीं हो पाती. वहीं कुछ लोगों का यह मानना है कि कई दशकों से बड़े मुख्य नाले की सफाई नहीं की गई है. जिसके कारण जल निकासी नहीं हो पाने के कारण सफाई नाकाफी साबित हो रही है. नगर परिषद में 109 सफाईकर्मीकार्यपालक पदाधिकारी डीडी लाल ने बताया कि नगर परिषद में कुल 109 सफाईकर्मी स्थायी तौर पर कार्यरत हैं. नगर परिषद में एक भी प्राइवेट सफाईकर्मी कार्यरत नहीं हैं. इनमें महिला सफाई कर्मियों की संख्या 48 है. जबकि साठ प्रतिशत से अधिक सफाई कर्मी उम्रदराज हैं. एनजीओ हटाने के बाद से प्रभावितनगर परिषद में सफाई कार्य के लिए पूर्व में एनजीओ को लगाया गया था. अपरिहार्य कारणवश एनजीओ को इस कार्य से मुक्त कर दिया गया है. वार्ड पार्षद रोहित सिन्हा ने बताया कि एनजीओ को सफाई कार्य से हटाने के बाद से शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है. वार्ड पार्षद गौतम आजाद ने बताया कि बैल गोदाम व मसजिद गली में सफाई की नियमित समस्या बनी रहती है.जगह-जगह कूड़े व गंदगीशहर के कई भागों में कूड़े कचरे व गंदगी बनी हुई है. सदर बाजार के ब्रह्म स्थान गली में लोग अपनी नाक पर कपड़ा रख कर गुजरने पर मजबूर हैं. भारती आर्य समाज हाई स्कूल के बगल में स्थित कूड़ेदान की सड़न से वहां पठन पाठन से जुड़े छात्र व शिक्षक परेशान हैं. जुबली वेल चौक से स्टेशन रोड की पश्चिम ओर की नाली गंदगी से भरा हुआ है. धरहरा रोड स्थित डीएवी स्कूल के निकट के डोका पुल के नाले की सफाई पिछले कई दशक से नहीं हो पाया है. जिसके कारण अन्य नालों का निकास अवरुद्ध होते रहता है. छह नंबर गेट के निकट नाले का कचरा सूख चुका है. कहते हैं अधिकारीकार्यपालक अधिकारी डीडी लाल ने कहा कि सफाई कार्य पर प्रति माह लगभग तेरह लाख रुपये का खर्च आता है. सफाई व्यवस्था नगर परिषद के सर्वोच्च प्राथमिकता में है. सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए घर घर से कूड़े का उठाव किया जाना है. इसके लिए एनजीओ लगाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >