नि:शक्तता शिविर का हुआ आयोजन फोटो : 6(विकलांगता शिविर में उपस्थित चिकित्सक)झाझा : स्थानीय महात्मा गांधी प्लस टू उच्च विद्यालय में बिहार शिक्षा परियोजना समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत नि:शक्तता शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया. शिविर में श्रवण एवं अस्थि नि:शक्त 6-14 वर्ष के स्कूली बच्चों की जांच किया गया. जांच कर रहे डाॅ बिजेंद्र कुमार, डाॅ रविशंकर एवं डाॅ बिरेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चों में गुणात्मक शिक्षा के लिए नि:शक्तता की जांच किया जा रहा है. ताकि उसकी मदद कर पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया जा सके. चिकित्सकों ने बताया कि कुल डॉक्टर नि:शक्त बच्चों की जांच की गयी. जिसकी सूची सर्व शिक्षा अभियान जमुई को भेज दिया जायेगा. जहां से श्रवण नि:शक्त बच्चों के लिए ऑडिया मशीन एवं अस्थि नि:शक्त बच्चों की सुविधा के लिए ट्राई साइकिल मुहैया करायी जा सके. हालांकि शिविर में मंदबुद्धि के बच्चों की संख्या अधिक थी. लेकिन उसकी जांच के लिए चिकित्सक ने असमर्थता जाहिर किया. चिकित्सक दल ने बताया कि बच्चों को शत-प्रतिशत स्कूल भेजे जाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम पूरे बिहार में चलाया जा रहा है.
नि:शक्तता शिविर का हुआ आयोजन
नि:शक्तता शिविर का हुआ आयोजन फोटो : 6(विकलांगता शिविर में उपस्थित चिकित्सक)झाझा : स्थानीय महात्मा गांधी प्लस टू उच्च विद्यालय में बिहार शिक्षा परियोजना समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत नि:शक्तता शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया. शिविर में श्रवण एवं अस्थि नि:शक्त 6-14 वर्ष के स्कूली बच्चों की जांच किया गया. जांच कर रहे […]
