सब कुछ सही, लेकिन टीवी व कंप्यूटर की हुई चोरी

सब कुछ सही, लेकिन टीवी व कंप्यूटर की हुई चोरीलखीसराय. बिना ताला तोड़े व किसी रास्ते से प्रवेश करने की संभावना बिना ही उच्च विद्यालय बड़हिया से टीवी व एक कंप्यूटर की चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है. जिसको लेकर विद्यालय के प्रभारी प्रधान शिक्षक रामाकांत सिंह ने बड़हिया थाना में शिकायत दर्ज […]

सब कुछ सही, लेकिन टीवी व कंप्यूटर की हुई चोरीलखीसराय. बिना ताला तोड़े व किसी रास्ते से प्रवेश करने की संभावना बिना ही उच्च विद्यालय बड़हिया से टीवी व एक कंप्यूटर की चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है. जिसको लेकर विद्यालय के प्रभारी प्रधान शिक्षक रामाकांत सिंह ने बड़हिया थाना में शिकायत दर्ज कर महिला चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी किरण कुमारी पर शक जाहिर किया है. उन्होंने बताया कि दशहरा पर्व को लेकर मंगलवार को विद्यालय बंद हुआ व उक्त कर्मी को चाबी देकर सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी छुट्टी पर चले गये. जब विद्यालय खुला व प्राचार्य कक्ष खोलने के बाद उसके दीवार पर लगा 45 ईंच का टीवी, एक कंप्यूटर गायब पाया गया. जिसको देख कर शिक्षक व अन्य कर्मी हक्का बक्का रह गये. जब विद्यालय का गहन निरीक्षण किया गया तो न तो कहीं दीवार टूटा पाया गया व न किसी कक्ष का ताला टूटा था. इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने घटना स्थल की जांच की. इस संबंध में बड़हिया थानाध्यक्ष विश्व रंजन सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.सिविल कोर्ट खुला, वकीलों व मुवक्किलों से गुलजार हुआ न्यायालय परिसरलखीसराय. दुर्गा पूजा व मुहर्रम की छुट्टी के बाद मंगलवार से स्थानीय न्यायालय खुल गया. न्यायालय खुलने के बाद परिसर वकीलों व मुवक्किलों से गुलजार हो गया. लोग अपनी-अपनी केस की तारीख व पैरवी करते देखे गये. वहीं दूसरी ओर सभी विद्यालय के सोमवार से खुलने के बाद मंगलवार से विद्यार्थियों की उपस्थिति देखी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >