बटिया घाटी से लुटेरा गिरफ्तार

तीन अपराधी बना रहे थी लूट की योजना एक पकड़ाया, दो फरार एक हथियार व दो कारतूस भी बरामद सोनो: सोनो -चकाई मुख्य मार्ग के बटिया घाटी में पिछले एक माह से लगातार सड़क लूट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के एक सदस्य को सोनो पुलिस ने बुधवार के तड़के सुबह गिरफ्तार किया […]

तीन अपराधी बना रहे थी लूट की योजना

एक पकड़ाया, दो फरार

एक हथियार व दो कारतूस भी बरामद

सोनो: सोनो -चकाई मुख्य मार्ग के बटिया घाटी में पिछले एक माह से लगातार सड़क लूट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के एक सदस्य को सोनो पुलिस ने बुधवार के तड़के सुबह गिरफ्तार किया है. बटिया घाटी के चिरेन पुल के समीप से गिरफ्तार सड़क लुटेरा के पास से लंबे नाल वाला एक पुराना मास्केट, एक जिंदा कारतूस, चोरी का दो मोबाइल, मुंह ढंकने का कपड़ा और उस रस्सी को बरामद किया गया. गिरफ्तार लुटेरा 25 वर्षीय सुनील टुडू पिता डेनियल टुडू चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के पिपरा गांव का रहने वाला है,जो चरकापत्थर थाना क्षेत्र के चिल्काखांड़ अपने मामा घर भी रहा करता था. थानाध्यक्ष रामअवतार पासवान ने बताया कि अवर निरीक्षक उस्मान अली व सैप जवानों के साथ बटिया जंगल की ओर रात्रि गश्ती पर थे. तभी उन्हें तड़के साढ़े तीन बजे सुबह सूचना मिली कि घाटी में तीन-चार हथियार से लैस लोग दिखाई दिये जो संभवत: लूट को अंजाम देने वाले है. सूचना मिलते ही पुलिस घाटी में पहुंच गयी. पुलिस जीप को देखकर तीन अपराधी भागने लगे. पुलिस द्वारा खदेड़े जाने पर सुनील टुडू नामक लुटेरा तो गिरफ्त में आ गया, परंतु उसके अन्य दो साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे. सुनील ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में लूट में शामिल होने की बात बताते हुए कहा कि चार लोगों के गिरोह द्वारा सावन माह से अब तक दो-तीन दफा सड़क लूट की घटना को अंजाम दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते दो सितंबर व 23 सितंबर की के अलावे इस माह में हुए दो सड़क लूट की घटना में सुनील की संलिप्तता रही है. इस गिरोह के निशाने पर आमतौर से मोटरसाइकिल सवार होते थे. चिरेन पुल के तीखा मोड़ इनका पसंदीदा जगह था,जहां दो पेड़ों से रस्सी बांध कर ये लोग सड़क अवरुद्ध करते थे तथा हथियार का भय दिखाकर आराम से लूट-पाट करते हुए जंगल में चले जाते थे. पुलिस इसके अन्य तीन साथियों की तलाश में जुट गयी है. सुनील पर आर्म्स एक्ट के अंतर्गत व लूट-पाट की योजना बनाने को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >