पैंथर क्रिकेट क्लब ने टाइगर सीसी अभयपुर को सात रनों से किया पराजित

पैंथर क्रिकेट क्लब ने टाइगर सीसी अभयपुर को सात रनों से किया पराजित

लखीसराय. जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित ग्रुप बी का नौवां मैच सोमवार को लखीसराय के गांधी मैदान में खेला गया. इसमें पैंथर क्रिकेट क्लब में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाये. जिसमें मोनू सिंह ने सर्वाधिक 93 रन और अंकित ने 46 रन का योगदान दिया. टाइगर सीसी अभयपुर के नीतीश कुमार यादव चार विकेट और गुरुदेव कुमार तीन विकेट प्राप्त किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइगर सीसी अभयपुर ने 30 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 195 रन ही बना पायी. रिजवान ने सर्वाधिक 67 रन की पारी खेली. पैंथर क्रिकेट क्लब के अनुराग कुमार और अंकित सिंह ने दो-दो विकेट लिये. मंगलवार को पैंथर क्रिकेट क्लब और डीसीसी बड़हिया के बीच मैच खेला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >