फसल में आग लगने से मची अफरा-तफरी

लखीसराय: शनिवार को समाहरणालय स्थित डीएम आवास के पीछे और मंडल कारा के आगे लगे गेहूं के फसल में आग लग जाने से कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गयी. आग बुझाने के लिए अग्निशामक को पहुंचने में आधे घंटे का समय लगा जिस दौरान एक बीघे से अधिक जमीन में लगे गेहूं के […]

लखीसराय: शनिवार को समाहरणालय स्थित डीएम आवास के पीछे और मंडल कारा के आगे लगे गेहूं के फसल में आग लग जाने से कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गयी. आग बुझाने के लिए अग्निशामक को पहुंचने में आधे घंटे का समय लगा जिस दौरान एक बीघे से अधिक जमीन में लगे गेहूं के फसल जल कर राख हो गये.

खेत के बगल में ही समाहरणालय, डीएम आवास, कोर्ट परिसर, एसपी आवास आदि रहने के कारण वहां भीड़ काफी बढ़ गयी आग लगने की खबर सुन कर लोग इधर उधर भागने लगे थे. तथा कुछ लोग आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत कर रहे थे.

बावजूद इसके आग बुझने के बजाय और आग बढ़ रही थी. गेहूं की फसल पके रहने के कारण देखते देखते सभी खेत की फसल जल कर राख हो गयी. काफी परेशानी के बाद अपने कार्य से आये हुए लोगों ने बाल्टी से पानी भर कर आग बुझाने का प्रयास किया. अंत में अग्निशामक कर्मी ने पहुंच कर आग को पूरी तरह से बुझाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >