फोटो संख्या 19चित्र परिचय- मच्छरदानी का वितरण करते वार्ड आयुक्त श्यामा देवी बड़हिया. बड़हिया नगर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और नगर पंचायत प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मच्छर मारने की दवा का छिड़काव नहीं कराये जाने से त्रस्त नगर पंचायत के गरीब गुरबों के बीच सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा मच्छरदानी का वितरण किया गया. बड़हिया नगर के वार्ड संख्या 15 के वार्ड आयुक्त श्यामा देवी शनिवार को एक सौ गरीब गुरबों को एक-एक मच्छरदानी भेंट किया. जिससे गरीब गुरबे मच्छरों का प्रकोप से बच सके. इस अवसर पर नवल सिंह, रौशन कुमार, दिलीप सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. बालक लापता बड़हिया. प्रखंड के बीरूपुर थाना क्षेत्र के गिरधरपुर ग्रामवासी गजाधर पासवान का 10 वर्षीय नाती हिमांशु कुमार विगत एक सप्ताह से गायब है. बीरूपुर थानाध्यक्ष रविशंकर प्रसाद ने बताया कि बच्चे के मिसिंग का मामला गिरधरपुर निवासी उसका मामा शंभु पासवान ने दर्ज कराया है. लापता हिमांशु कुमार अपने ननिहाल गिरधरपुर में रह कर पढ़ता था. हिमांशु का पैतृक ग्राम मुंगेर जिला के शिवकुंड ग्राम है. हिमांशु कुमार के पिता जयनंदन प्रसाद की मृत्यु हो चुकी है. हिमांशु के गायब होने से ननिहाल के लोगों के साथ उसकी विधवा मां की दशा वर्णनातीत बनी है. खोजबीन जारी है.
मच्छरदानी का किया गया वितरण
फोटो संख्या 19चित्र परिचय- मच्छरदानी का वितरण करते वार्ड आयुक्त श्यामा देवी बड़हिया. बड़हिया नगर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और नगर पंचायत प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मच्छर मारने की दवा का छिड़काव नहीं कराये जाने से त्रस्त नगर पंचायत के गरीब गुरबों के बीच सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा मच्छरदानी का वितरण किया गया. बड़हिया […]
