चानन : जिला जल एवं स्वच्छता समिति लखीसराय के तत्वावधान में चानन प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत संग्रामपुर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए एक दिवसीय ग्राम शिविर सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया चमेली देवी ने किया.
कार्यक्रम के संचालक सह जिला जल एवं स्वच्छता समिति लखीसराय के तरफ से 12 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जायेगा. यह राशि लाभुक के सीधे व्यक्तिगत खाता में जमा किया जायेगा. उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शौचालय का निर्माण कर प्रोत्साहन राशि प्रापत करने की अपील की.
इस अवसर पर पंचायत के सभी वार्ड सदस्य, समाजसेवी योगेंद्र राय, रवींद्र महतो, रीना देवी, वकील महतो, सुरेश मांझी सहित अन्य लोग उपस्थित थे. गिरिराज सिंह का पुतला दहन फोटो संख्या 08 चित्र परिचय- गिरिराज सिंह का पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता चानन.
केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर किये गये आपत्तिजनक टिपप्णी को लेकर प्रखंड कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मननपुर बाजार स्थित गांधी चौक पर मंत्री श्री सिंह का पुतला दहन किया व उसके खिलाफ जम कर नारेबाजी की. मौके पर कांग्रेस अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनय कृष्ण, प्रखंड अध्यक्ष बजरंगी यादव, महेंद्र साव, जनार्दन साव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
