पेयजल संकट से लोग परेशान

चकाई: गरमी का मौसम आते ही प्रखंड में पेयजल संकट दिखने लगा है. बताते चलें कि प्रखंड मुख्यालय में ही दर्जनों चापाकल मामूली खराबी के कारण बंद पड़े है. मगर पीएचडी विभाग के अधिकारियों एवं चापाकल मिस्त्री इस पर ध्यान देना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं. प्रखंड कार्यालय के सामने लगा एकमात्र चापाकल जो पिछले […]

चकाई: गरमी का मौसम आते ही प्रखंड में पेयजल संकट दिखने लगा है. बताते चलें कि प्रखंड मुख्यालय में ही दर्जनों चापाकल मामूली खराबी के कारण बंद पड़े है. मगर पीएचडी विभाग के अधिकारियों एवं चापाकल मिस्त्री इस पर ध्यान देना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं. प्रखंड कार्यालय के सामने लगा एकमात्र चापाकल जो पिछले छह माह से खराब है.

इस चापाकल से प्रखंड कार्यालय,अंचल कार्यालय,निबंधन कार्यालय अपने-अपने काम से आने वाले लोगों की प्यास बुझती थी. मगर चापाकल खराब रहने के कारण लोगों को प्यास बुझाने हेतु लोगों को यत्र-तत्र भटकना ही पड़ता है. बाजार निवासी गुड्डू वणर्वाल, मुन्ना वर्णवाल, भरत केशरी आदि ने बताया कि इस खराब पड़े चापाकल को ठीक करवाने हेतु कई बार चकाई बीडीओ चंदन कुमार का ध्यान आकृष्ट करवाया गया है. लेकिन आजतक अधिकारी इसे दुरुस्त नहीं करवा सके हैं और लोग पेयजल के लिए परेशान हो रहे है. लोगों ने बताया कि बाजार में भी अधिकतर चापाकल खराब से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >