फोटो संख्या 16चित्र परिचय- मृतक के आश्रित को चेक देते सीओ चानन. गत 30 मार्च को प्रखंड के पचाम गांव निवासी रामदेव भगत की मौत वज्रपात से हो जाने के कारण गुरुवार को राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से मृतक की पत्नी पूर्वा देवी को डेढ़ लाख रुपये का चेक दिया गया. इस संबंध में अंचलाधिकारी उमेश प्रसाद ने बताया कि उनके आश्रितों को तत्काल राहत दिया गया. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से 50 हजार रुपये दिया जायेगा जिसके लिए अभिलेख तैयार कर जिला भेजा जा रहा है. श्री प्रसाद ने कहा कि आपदा प्रबंधन में वज्रपात, अगलगी तथा बाढ़ से होने वाली मौत पर यह राशि दी जाती है. जिसके लिए पीडि़त परिवार को मृत्यु प्रमाण पत्र तथा थाना से यूडी केस नंबर उपलब्ध कराना अनिवार्य बताया गया. इस मौके पर सीआइ संजीव कुमार, मुखिया प्रतिनिधि मोहन यादव, जवाहर प्रसाद सिंह सहित अन्य उपस्थित थे. प्रायोगिक परीक्षा संपन्न चानन. प्रखंड के राज्य संपोषित उच्च विद्यालय मननपुर बाजार में गुरुवार को मैट्रिक के छात्र एवं छात्राओं को प्रायोगिक परीक्षा लिया गया. इस संबंध में विद्यालय प्रधान डॉ संजय कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों को अलग-अलग कमरों में बैठा कर परीक्षा ली गयी जो गुरुवार को समाप्त हो गया.
आपदा कोष के तहत मृतक के परिजनों को दिया गया 1.5 लाख रुपये का चेक
फोटो संख्या 16चित्र परिचय- मृतक के आश्रित को चेक देते सीओ चानन. गत 30 मार्च को प्रखंड के पचाम गांव निवासी रामदेव भगत की मौत वज्रपात से हो जाने के कारण गुरुवार को राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से मृतक की पत्नी पूर्वा देवी को डेढ़ लाख रुपये का चेक दिया गया. इस संबंध में अंचलाधिकारी […]
