इधर सारोबाग पंचायत के बड़ी गोविंदपुर में वज्रपात की चपेट में आने से सत्तन यादव की पत्नी किरण देवी की मौत हो गयी. जबकि माताडीह पंचायत के दशरथी गांव में पप्पू बिंद की दस वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी एवं सिखो बिंद की पुत्री जमनी कुमारी वज्रपात की चपेट में आ गयी और उसकी मौत हो गयी. सरकारी स्तर पर इन लोगों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत राशि उपलब्ध करायी गयी है.
ठनका गिरने से दो बच्ची सहित पांच की मौत
धरहरा/हवेली खड़गपुर: धरहरा प्रखंड में सोमवार को वर्षा के साथ ही वज्रपात से अलग-अलग स्थानों पर दो बच्ची सहित चार लोगों की मौत हो गयी. मरने वालों में अधिकांश मजदूर व गरीब तबके के हैं. मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है. प्रखंड के धरहरा दक्षिणी पंचायत के दास टोला में ठनका गिरने से […]

धरहरा/हवेली खड़गपुर: धरहरा प्रखंड में सोमवार को वर्षा के साथ ही वज्रपात से अलग-अलग स्थानों पर दो बच्ची सहित चार लोगों की मौत हो गयी. मरने वालों में अधिकांश मजदूर व गरीब तबके के हैं. मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है. प्रखंड के धरहरा दक्षिणी पंचायत के दास टोला में ठनका गिरने से चंद्रिका दास की 28 वर्षीय पत्नी विनीता देवी की मौत हो गयी. वह खेत में काम कर रही थी. इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आ गयी. उसे एक पुत्र व चार पुत्री है, जो अनाथ हो गये.
वज्रपात से किसान की मौत : हवेली खड़गपुर. प्रखंड के तेलियाडीह पंचायत के डंगराचक गांव के 30 वर्षीय दयानंद मंडल की मौत वज्रपात से हो गयी. प्राप्त समाचार के अनुसार दयानंद मवेशी चराने बहियार गया हुआ था. उसी समय बारिश होने के साथ ही वज्रपात हुआ और उसकी मौत हो गयी.