फोटो संख्या 05चित्र परिचय- बैठक में उपस्थित डीडीसी रमेश कुमार, बीडीओ व अन्य लखीसराय. अब मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों की मजदूरी सीधे उनके खाते में भेजी जायेगी. उक्त आशय की जानकारी उप विकास आयुक्त रमेश कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रशिक्षण सह कार्यशाला में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं कार्यक्रम पदाधिकारी को दी. इएफएमएस के तहत आयोजित प्रशिक्षण में डीडीसी श्री कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की मनरेगा जैसी कल्याणकारी योजना में काम करने वाले मजदूरों को उनकी मजदूरी की प्रक्रिया काफी जटिल थी. मजदूरों द्वारा कमाई की गयी रुपये डाकघर एवं अन्य व्यावसायिक संस्थानों द्वारा दिये जाते थे परंतु अप्रैल 2015 से इलेक्ट्रॉनिक मंड मैनेजमेंट सिस्टम के तहत सीधे उनके खातों में दिया जायेगा. इस अवसर पर पटना से प्रशिक्षित जिले के प्रशिक्षक घनश्याम कुमार तथा दिनेश प्रसाद के द्वारा नयी सिस्टम की जानकारी दी गयी. मौके सदर प्रखंड के बीडीओ विनीत कुमार सिन्हा, हलसी के श्याम किशोर शर्मा, रामगढ़ चौक के सतीश कुमार, सूर्यगढ़ा के राजदेव प्रसाद रजक, पीओ प्रभात कुमार झा सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन
फोटो संख्या 05चित्र परिचय- बैठक में उपस्थित डीडीसी रमेश कुमार, बीडीओ व अन्य लखीसराय. अब मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों की मजदूरी सीधे उनके खाते में भेजी जायेगी. उक्त आशय की जानकारी उप विकास आयुक्त रमेश कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रशिक्षण सह कार्यशाला में जिले के सभी प्रखंड विकास […]
