स्टेशन पर हृदयगति रुकने से मौत

रामगढ़ चौक. प्रखंड के सावन खैरमा निवासी राजेंद्र राम की मंगलवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गयी. राजेंद्र राम आसनसोल से ट्रेन से लखीसराय आये और दो नंबर प्लेटफॉर्म से उतर कर घर जा रहे थे. वे अचानक गिर पड़े. स्थानीय लोगों द्वारा उसकी पहचान कर उनके पुत्र युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष […]

रामगढ़ चौक. प्रखंड के सावन खैरमा निवासी राजेंद्र राम की मंगलवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गयी. राजेंद्र राम आसनसोल से ट्रेन से लखीसराय आये और दो नंबर प्लेटफॉर्म से उतर कर घर जा रहे थे. वे अचानक गिर पड़े. स्थानीय लोगों द्वारा उसकी पहचान कर उनके पुत्र युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष हरेराम चंद्रवंशी को मोबाइल से घटना की सूचना दी. श्री चंद्रवंशी घटनास्थल पहुंच कर अपने पिता को इलाज के लिए अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. राजेंद्र राम के निधन से प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गयी. लोजपा नेता प्रदीप कुमार, उप प्रमुख रवींद्र कुमार आदि ने शोक व्यक्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >