महिला को पीट कर जख्मी किया

लखीसराय. जिले के पीरीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत घोघी गांव में आपसी विवाद को लेकर एक महिला को पीट कर बुरी तरह जख्मी जख्मी कर दिया. पीरीबाजार थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले को लेकर कोई आवेदन नहीं दिया गया है. ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक गांव के ही एक व्यक्ति ने मध्य विद्यालय घोघी के […]

लखीसराय. जिले के पीरीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत घोघी गांव में आपसी विवाद को लेकर एक महिला को पीट कर बुरी तरह जख्मी जख्मी कर दिया. पीरीबाजार थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले को लेकर कोई आवेदन नहीं दिया गया है. ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक गांव के ही एक व्यक्ति ने मध्य विद्यालय घोघी के समीप स्थित चंद्रदेव मिस्त्री के घर जा कर उसकी पत्नी को लात-घूंसे एवं ईंट से पीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. कुछ बच्चे विद्यालय के समीप गेंद खेल रहे थे. इस क्रम में गेंद चंद्रदेव मिस्त्री के घर में चला गया. स्कूली बच्चे गेंद लेने घर घुस गये. गृह स्वामी ने आपत्ति जतायी और जाति सूचक बातें कही. इससे आक्रोशित पड़ोस के ही एक व्यक्ति ने विरोध जताते हुए चंद्रदेव मिस्त्री की पत्नी की पिटाई कर दी. बच्चों ने प्रदर्शित किया मॉडलसूर्यगढ़ा. मंगलवार को स्थानीय राजा बाजार स्थित डीपीएस स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन अंचलाधिकारी सुभाष प्रसाद ने किया. मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा बनाये गये मॉडल की जानकारी ली. मौके पर विद्यालय संयोजक ललन ललित, निदेशक अभिषेक कुमारआदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >