बाइक की डिक्की से उड़ाये एक लाख 80 हजार रुपये

हलसी: प्रखंड के नोमा ग्राम निवासी व प्राथमिक विद्यालय कनियारी के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार की बाइक के डिक्की में रखे एक लाख 80 हजार रुपये को उचक्के उड़ा ले गये. इस संबंध में प्रधानाध्यापक ने हलसी थाना में आवेदन दिया गया है. आवेदन में कहा है कि 16 फरवरी सोमवार को भवन निर्माण मद से […]

हलसी: प्रखंड के नोमा ग्राम निवासी व प्राथमिक विद्यालय कनियारी के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार की बाइक के डिक्की में रखे एक लाख 80 हजार रुपये को उचक्के उड़ा ले गये. इस संबंध में प्रधानाध्यापक ने हलसी थाना में आवेदन दिया गया है.

आवेदन में कहा है कि 16 फरवरी सोमवार को भवन निर्माण मद से एक लाख 85 हजार रुपये चेक के माध्यम से लखीसराय स्थित केनरा बैंक से निकाली थी. राशि को अपनी बाइक की डिक्की में रख कर अपने घर लौट रहे थे. हलसी आंबेडकर चौक के समीप रवींद्र सिंह को बालू के लिए डिक्की से 5 हजार रुपये निकाल कर दिये.

अपने पास से भी 15 सौ रुपये मिला कर उन्हें कुल साढ़े 6 हजार दे दिये. वहीं मोटरसाइकिल लगा कर सब्जी खरीदने गये. वहां से आ कर डिक्की खोला, तो उसमें रखे एक लाख 80 हजार रुपये, पासबुक, चेक बुक, स्कूल के कागजात, बाइक के कागजात गायब थे. इस संबंध में हलसी थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने कहा कि इस संबंध में प्रधानाध्यापक द्वारा आवेदन दिया गया है. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >