बीडीओ ने किया पीएचसी का निरीक्षणनिरीक्षण में कई चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी पाये गये अनुपस्थित बीडीओ ने संबंधित पदाधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण हलसी. शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी श्याम किशोर शर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दरम्यान केंद्र के कई कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये. डॉ श्रीनिवास शर्मा 10 फरवरी से 13 फरवरी तक बगैर सूचना के अनुपस्थित पाये गये. जबकि दंत चिकित्सक डॉ रामसेवक पासवान 10 फरवरी से 13 फरवरी तक बगैर छुट्टी स्वीकृत कराये अनुपस्थित पाये गये. स्वास्थ्य पर्यवेक्षिका मंजूषा कुमारी 11 फरवरी से बिना सूचना के अनुपस्थित हैं. फर्मासिस्ट अरविंद कुमार 11 फरवरी से बिना सूचना के अनुपस्थित पाये गये. एएनएम माधुरी कुमारी उपस्थिति दर्ज कर बिना अनुमति कार्य से अनुपस्थित पायी गयीं. बीडीओ ने दवा पंजी की भी जांच की. कई स्थानों पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का हस्ताक्षर नहीं पाया गया. बीडीओ श्री शर्मा ने संबंधित पदाधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग की.बीइओ ने की प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक हलसी. शिक्षांचल हलसी के सभागार में शिक्षांचल के सभी मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मो नसीमउद्दीन की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से बच्चों को कृमिनाशक दवा एलवेंडाजोल दिलाने पर चर्चा हुई. यह दवा 21 फरवरी को खिलायी जायेगी. साथ ही साथ विभिन्न मद का उपयोगिता प्रमाण पत्र यथाशीघ्र समर्पित करने को कहा गया. मौके पर बीआरसीसी अजय कुमार, कुमार जयंत नारायण, मनोज कुमार पांडेय, सीआरसीसी विपिन बिहारी भारती, दासो प्रसाद रविदास, बनारसी महतो आदि उपस्थित थे.
बीडीओ ने दो डॉक्टरों से मांगा स्पष्टीकरण
बीडीओ ने किया पीएचसी का निरीक्षणनिरीक्षण में कई चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी पाये गये अनुपस्थित बीडीओ ने संबंधित पदाधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण हलसी. शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी श्याम किशोर शर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दरम्यान केंद्र के कई कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये. डॉ श्रीनिवास शर्मा 10 फरवरी […]
