तीन कवि होंगे सम्मानित

लखीसराय : जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन लखीसराय के द्वारा आगामी 30 नवंबर को कवि गोष्ठी के दौरान तीन कवियों को सम्मानित किया जायेगा. उक्त जानकारी देते हुए कवि राजेश्वरी प्रसाद सिंह ने बताया कि केएसएस कॉलेज प्रांगण में आयोजित सम्मेलन में गद्य संग्रह डा. सत्येंद्र अरुण, दया शंकर सिंह बेधड़क, प्रो राजेंद्र राज को सम्मानित […]

लखीसराय : जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन लखीसराय के द्वारा आगामी 30 नवंबर को कवि गोष्ठी के दौरान तीन कवियों को सम्मानित किया जायेगा. उक्त जानकारी देते हुए कवि राजेश्वरी प्रसाद सिंह ने बताया कि केएसएस कॉलेज प्रांगण में आयोजित सम्मेलन में गद्य संग्रह डा. सत्येंद्र अरुण, दया शंकर सिंह बेधड़क, प्रो राजेंद्र राज को सम्मानित किया जायेगा. बैठक में समिति का हुआ विस्तार लखीसराय.

शनिवार की शाम विश्व हिंदू परिषद स्वर्ण जयंती महोत्सव समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता रंजन कुमार ने की. बैठक में विहिप के प्रांतीय सह मंत्री एस कुमार ने महोत्सव समिति का विस्तार किया. समिति में मनोरंजन सिंह को महोत्सव समिति का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. मौके पर जिला उपाध्यक्ष राम पदारथ साहू, प्रमोद कुमार वर्मा, बजरंग दल के शशिभूषण लाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >