जनसंपर्क यात्रा को सफल बनायें: ललन सिंह

लखीसराय. बिहार के सरकार के पथ निर्माण मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मुंगेर से कार्यकर्ता सम्मेलन कर पटना जाने के क्रम में रविवार की देर शाम जिले के बड़हिया के लोहिया चौक पर जदयू कार्यकर्ता व उनके समर्थकों ने उनका फूल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया. मंत्री श्री सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं […]

लखीसराय. बिहार के सरकार के पथ निर्माण मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मुंगेर से कार्यकर्ता सम्मेलन कर पटना जाने के क्रम में रविवार की देर शाम जिले के बड़हिया के लोहिया चौक पर जदयू कार्यकर्ता व उनके समर्थकों ने उनका फूल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया. मंत्री श्री सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनसंपर्क यात्रा के दौरान आगामी 19 नवंबर को लखीसराय आगमन होने को लेकर उसे ऐतिहासिक बनाने में जुट जाये. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रत्येक गांव में जाकर जनसंपर्क अभियान चला कर जनसंपर्क यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दें. मंत्री श्री सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार वर्ष 2015 बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर किया गया है उसी राज्य को ज्यादा प्रतिनिधि मिला है जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है जिसे जनता भलीभांति समझ चुकी है. कार्यकर्ताओं के आग्रह पर उन्होंने कहा कि आप लोग ने ही मुझे छोड़ दिया है लेकिन मैं आप लोगों को नहीं छोड़ा है आप लोग सदैव मेरे ह्रदय में बसा रहेंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि समय निकाल कर आगामी 14 एवं 15 नवंबर को नीतीश जी के जनसपंर्क यात्रा को सफल बनाने को लिए कार्यकर्ता के साथ करूंगा. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख सियाराम कुमार, जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार, संजय मुखिया, वार्ड आयुक्त हरेश कुमार, जदयू युवा नेता धर्मवीर कुमार, राजेश कुमार, अरुण कुमार, संजय कुमार, अमरेश कुमार अनीश, दिनेश कुमार, हर्ष कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >