लंबित मामले का निष्पादन आज

लखीसराय : समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में सोमवार को लोक शिकायत निवारण एवं भू-सर्वे को लेकर डीएम शोभेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में लोक शिकायत निवारण का वैसे मामले जिसका 60 दिनों से अधिक समय हो गया है उसे मंगलवार को शिविर लगाकर निष्पादन करने का निर्देश दिया […]

लखीसराय : समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में सोमवार को लोक शिकायत निवारण एवं भू-सर्वे को लेकर डीएम शोभेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में लोक शिकायत निवारण का वैसे मामले जिसका 60 दिनों से अधिक समय हो गया है

उसे मंगलवार को शिविर लगाकर निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. इसके लिए एडीएम मो़ इबरार आलम एवं डीडीसी विनय कुमार मंडल की देख रेख में विशेष शिविर आयोजन किये जाने की बात कही गयी. इधर, भू-सर्वे को लेकर अधिकारियों तथा सभी सीओ को दिशा निर्देश भी दिया गया है.
सभी सीओ से अधिग्रहित, आम, खास गैर मजरूआ, सभी सरकारी जमीन का डाटा इंट्री के लिए विवरण मांगा गया है. बैठक में कहा गया है कि पहले सरकारी जमीन को अपडेट करने के लिए ब्योरे की मांग की गयी है. खासकर विद्यालय के खाली परती जमीन का ब्योरा उपलब्ध कराने का दिशा निर्देश दिया गया है. बैठक में सभी सीओ, पीओ के अलावा अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >