डीइओ ने 20 विद्यालय प्रधानों का वेतन रोका

लखीसराय : जिला शिक्षा पदाधिकारी सुनयना कुमारी में गुरुवार को एक पत्र जारी कर उन्नयन बिहार टीचर एप्प के माध्यम से जिले भर में संचालित होने वाली स्मार्ट क्लास की ऑनलाइन रिर्पोटिंग नहीं करने वाले 20 माध्यमिक उत्क्रमित माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है. […]

लखीसराय : जिला शिक्षा पदाधिकारी सुनयना कुमारी में गुरुवार को एक पत्र जारी कर उन्नयन बिहार टीचर एप्प के माध्यम से जिले भर में संचालित होने वाली स्मार्ट क्लास की ऑनलाइन रिर्पोटिंग नहीं करने वाले 20 माध्यमिक उत्क्रमित माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है.

अपने जारी नोटिस में डीइओ सुनयना कुमारी ने कहा है कि इन विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाध्यापकों की ओर से नियमित रूप से जिले में संचालित उन्नयन बिहार टीचर एप पर स्मार्ट क्लास की ऑनलाइन रिर्पोटिंग नहीं किया जा रहा है. इसके चलते विभाग को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.
इन विद्यालय प्रधानों की शिथिलता एवं कर्तव्यहीनता को देखते हुए डीइओ ने डीपीओ को संबंधित विद्यालय प्रधान एवं प्रभारी विद्यालय प्रधानाध्यापक का वेतन को अगले आदेश तक रोक देने का निर्देश दिया है. विदित हो कि जिलेभर में सभी माध्यमिक उच्च माध्यमिक एवं उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालयों में नवम एवं दशम में वर्ग के स्कूली छात्र छात्राओं के बीच उन्नयन बिहार टीचर एप्प के माध्यम से ऑनलाइन पठन-पाठन कराये जाने का कार्य विगत दो-तीन महीने से लगातार जारी है.
बावजूद संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं नोडल पदाधिकारियों की ओर से इससे संबंधित स्मार्ट क्लास की ऑनलाइन रिर्पोटिंग इन बिहार टीचर एप्प पर नहीं किया जा रहा है इसके चलते शिक्षा विभाग को घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >