हलसी प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय में सोमवार को समेकित बकरी एवं भेड़ विकास योजना के तहत 45 किसानों को बकरी दिया गया. सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को उन्नत नस्ल की बकरी उपलब्ध करायी गयी है, जो कम लागत में अधिक मुनाफा देने के लिए जानी जाती है योजना के तहत चयनित लाभार्थी को पशुपालन विभाग द्वारा विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है. इसमें बकरी के रखरखाव सही से खान-पान और मौसमी बीमारी से बचाव की जानकारी भी शामिल है. वहीं उपस्थित प्रखंड पशु चिकित्सक पदाधिकारी ने बताया कि समोकित बकरी एवं भेड़ विकास योजना के तहत 45 गरीब महिला किसानों के बीच 135 बकरी वितरण किया गया. उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में एचडी वेबसाइट पर भेड़- बकरी के लिए गरीब किसानों के द्वारा आवेदन किया गया था. वहीं आवेदन स्वीकृत होने के उपरांत अनुसूचित जनजाति से एक यूनिट में 1500 के लागत में तीन बकरी दिया गया. वहीं सामान्य वर्ग के किसानों को एक यूनिट में 3000 के लागत से तीन बकड़ी वितरण किया गया. वहीं सभी किसानों को बकरी के रखरखाव को लेकर सब्सिडी के रूप में सरकार द्वारा बैंक अकाउंट में अनुसूचित जनजाति को 15000 एवं सामान्य वर्ग के लोगों को 12000 दिया जायेगा. पशुपालन विभाग द्वारा लाभार्थियों को मुक्त चिकित्सा सहायता और समय पर टीकाकरण की सुविधा भी सुनिश्चित की जा रही है. मौके पर उपस्थित किसान पिंकी देवी ,मनीता देवी ,संजू देवी, प्रियंका कुमारी, मुकेश कुमार, सीमा देवी ,बीणा देवी, रामवती देवी ,ललिता देवी, पुतुल देवी, लीला देवी, काजल कुमारी शिल्पी देवी एवं अन्य किसान उपस्थित रहे.
45 किसानों के बीच 135 बकरी वितरण
प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय में सोमवार को समेकित बकरी एवं भेड़ विकास योजना के तहत 45 किसानों को बकरी दिया गया
