लखीसराय : अष्टघट्टी विकास समिति के तत्वावधान में मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित अष्टघट्टी तालाब में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, एसपी अभियान पवन कुमार उपाध्याय मौके पर महाआरती एवं जागरण कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों की हौसला अफजाई किया. इस दौरान अष्टघट्टी विकास समिति के सदस्यों की ओर से तालाब के चारों ओर दीपों को जलाकर देव दीपावली महोत्सव मनाया गया.
देव दीपावली के अवसर पर दीपों की रोशनी से जगमग हुआ लखीसराय अष्टघट्टी तालाब

देव दीपावली के अवसर पर दीपों की रोशनी से जगमग हुआ लखीसराय अष्टघट्टी तालाब
Copied link
लखीसराय : अष्टघट्टी विकास समिति के तत्वावधान में मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित अष्टघट्टी तालाब में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, एसपी अभियान पवन कुमार उपाध्याय मौके पर महाआरती एवं जागरण कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों की हौसला अफजाई किया. इस दौरान अष्टघट्टी विकास […]
बाद में इस मौके पर भव्य तरीके से जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. जिसका विधिवत उद्घाटन पुलिस अधीक्षक, एएसपी अभियान, अधिवक्ता कुमारी बबीता, वार्ड पार्षद सुधा कुमारी, रेणु कुमारी, जिला जदयू अध्यक्ष रामानंद मंडल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर एवं फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
इस दौरान पुरोहित सुधाकर पांडे एवं अमलेश पांडेय की ओर से आये अतिथियों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया, तो दूसरी ओर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सह आयोजन समिति के संयोजक सुनील कुमार एवं परशुराम कुमार की ओर से इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों को साल ओढ़ा कर स्वागत किया गया.
वहीं जागरण कार्यक्रम में भाग ले रहे कलाकार कोलकाता के पंकज सुमन एवं आसनसोल की रानी मुखर्जी के द्वारा देव दीपावली कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित भक्तजनों के बीच आकर्षक तरीके से लोक लुभावन भजन कीर्तन प्रस्तुत कर मन मोह लिया. कार्यक्रम के दौरान अष्टघाट्टी विकास समिति के सदस्य अजय कुमार, रंजीत कुमार सम्राट, मुन्ना सेठी, मनोज कुमार अलकतरा, विनोद कुमार, रामाशीष कुमार सहित भारी संख्या में कई गणमान्य लोग मौजूद थे.