गैस लीकेज की वजह से फूस के घर में लगी आग

कजरा : स्थानीय थाना क्षेत्र के श्रीघना गांव निवासी राम मंडल के घर मंगलवार की संध्या लगभग छह बजे गैस पाइप में लीकेज होने से आग लग गयी, जिससे फूस का घर जल गया इसके अलावा कपड़े, बिछावन और अनाज भी जल गये. शाम को जब घर की महिला खाना बनाने के लिए गैस से […]

कजरा : स्थानीय थाना क्षेत्र के श्रीघना गांव निवासी राम मंडल के घर मंगलवार की संध्या लगभग छह बजे गैस पाइप में लीकेज होने से आग लग गयी, जिससे फूस का घर जल गया इसके अलावा कपड़े, बिछावन और अनाज भी जल गये.

शाम को जब घर की महिला खाना बनाने के लिए गैस से खाना बना रही थी इसी बीच रसोई गैस के पाइप में रिसाव होने लगा, जिससे गैस पाइप में आग लग गयी. देखते ही देखते फुस के घर होने के कारण पूरे घर में आग लग गयी.
हालांकि स्थानीय लोगों के काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक घर में रखे गृहस्थी के सभी सामान जलकर खाक हो चुका था. वहीं श्रीकिशुन पंचायत के सरपंच पति सुबोध कुमार ने घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया और इसकी जानकारी सूर्यगढ़ा अंचलाधिकारी को भी दे दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >