टेंपो पलटी, लय-पवैय के आधा दर्जन लोग जख्मी

सुलतानगंज : सुलतानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर गुरुवार को शिवनंदनपुर गांव के समीप एक टेंपो पलट गया. उसपर सवार आधा दर्जन यात्री जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया. इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया. इधर हादसे के बाद टेंपो लेकर चालक फरार हो गया. घायलों में उर्मिला देवी, […]

सुलतानगंज : सुलतानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर गुरुवार को शिवनंदनपुर गांव के समीप एक टेंपो पलट गया. उसपर सवार आधा दर्जन यात्री जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया. इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया. इधर हादसे के बाद टेंपो लेकर चालक फरार हो गया.

घायलों में उर्मिला देवी, धर्मेंद्र कुमार, पूजा देवी, पीहू कुमारी शामिल हैं. सभी लखीसराय जिला के लयपुर, पवैय की हैं. ये लोग टेंपो से सुलतानगंज से तारापुर की ओर जा रही थीं. शिवनंदनपुर के समीप अचानक एक व्यक्ति सड़क पर आ गया. उसे बचाने में टेंपो अनियंत्रित हो गया. सूचना मिलने पर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >