रेलवे बोर्ड सदस्यों ने दूसरे दिन भी किऊल स्टेशन का किया सर्वे

लखीसराय : किऊल जंक्शन पर रेलवे बोर्ड के सदस्य अनुज कुमार के नेतृत्व में बुधवार को सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया. रेलवे बोर्ड के सदस्यों ने बुधवार को सर्वे के दौरान उन्होंने यात्रियों से भी फीडबैक लिया. बोर्ड के सदस्यों ने यात्रियों से साफ-सफाई, बैठने की जगह एवं पेयजल व खान-पान समेत कई […]

लखीसराय : किऊल जंक्शन पर रेलवे बोर्ड के सदस्य अनुज कुमार के नेतृत्व में बुधवार को सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया. रेलवे बोर्ड के सदस्यों ने बुधवार को सर्वे के दौरान उन्होंने यात्रियों से भी फीडबैक लिया. बोर्ड के सदस्यों ने यात्रियों से साफ-सफाई, बैठने की जगह एवं पेयजल व खान-पान समेत कई जानकारी ली.

बोर्ड के सदस्यों ने रेलवे यात्रियों से टिकट मिलने में होने वाली परेशानियों को लेकर भी पूछताछ की. यात्रियों ने रेलवे बोर्ड के सदस्यों को बताया कि पूछताछ केंद्र में भी सही-सही जवाब नहीं मिलता है. वहीं साफ-सफाई को लेकर यात्रियों ने बोर्ड के सदस्यों से कहा कि यह आप भी देख रहे हैं. इसके अलावा यात्रियों ने कहा कि रेलवे समय सारणी में सुधार की जरूरत है. रेलवे समय सारणी देखने के लिए कहीं भी नहीं मिलता है.
मोकामा-पटना एवं अन्य स्टेशनों की तरह यहां भी डिसप्ले समय सारणी टीवी समेत अन्य सुविधा उपलब्ध नहीं है. सर्वे टीम के साथ एसएम एसके चौधरी, स्वास्थ्य निरीक्षक दिनेश झा, टीआई बी चौरसिया सहित अन्य रेल पदाधिकारी चल रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >