उत्कृष्ट काम करने वाले पदाधिकारी होंगे सम्मानित

लखीसराय : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में जिले के सभी थानाध्यक्षों व पुलिस निरीक्षकों के साथ बुधवार को क्राइम मीटिंग की. बैठक में एसडीपीओ ने थानाध्यक्षों से थाना में लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने के साथ ही वारंटियों की गिरफ्तारी व कुर्की के तामिले पर विशेष ध्यान देने की […]

लखीसराय : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में जिले के सभी थानाध्यक्षों व पुलिस निरीक्षकों के साथ बुधवार को क्राइम मीटिंग की. बैठक में एसडीपीओ ने थानाध्यक्षों से थाना में लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने के साथ ही वारंटियों की गिरफ्तारी व कुर्की के तामिले पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी.

इस दौरान एसडीपीओ ने थानाध्यक्षों से शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी के साथ ही अवैध बालू की तस्करी पर रोक के लिए लगातार कार्रवाई करने का निर्देश दिया. वहीं थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती, वाहन चेकिंग आदि लगातार कराते रहने की बात कही.
एसडीपीओ ने कहा कि जो पुलिस पदाधिकारी उत्कृष्ट कार्य करेंगे उन्हें विभाग के द्वारा सम्मानित किया जायेगा. बैठक में टाउन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष संजय कुमार, बड़हिया थानाध्यक्ष डीके पांडेय कवैया थानाध्यक्ष राजीव कुमार, रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष डीके पाठक, हलसी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सहित अन्य थानाध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.
दो दर्जन वाहन जब्त
लखीसराय. एसपी सुशील कुमार के नेतृत्व में मंगलवार की शाम को हलसी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो दर्जन ओवर लोड वाहनों को जब्त किया है. हलसी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिन्हा ने बताया कि ओवरलोडिंग के आरोप में 23 ट्रक एवं एक ट्रैक्टर जब्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >