मारपीट में दो महिला सहित तीन जख्मी

सूर्यगढ़ा : पुलिस अंचल सूर्यगढ़ा में मारपीट की तीन अलग घटना में दो महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गये. गुरुवार को सभी घायलों का इलाज सूर्यगढ़ा पीएचसी में किया गया. पीरीबाजार थाना क्षेत्र के पीरी बेलदारी में मारपीट की घटना में अनिल की पत्नी 35 वर्षीय महजनिया देवी जख्मी हो गयी. पीरीबाजार थानाध्यक्ष गजेंद्र […]

सूर्यगढ़ा : पुलिस अंचल सूर्यगढ़ा में मारपीट की तीन अलग घटना में दो महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गये. गुरुवार को सभी घायलों का इलाज सूर्यगढ़ा पीएचसी में किया गया. पीरीबाजार थाना क्षेत्र के पीरी बेलदारी में मारपीट की घटना में अनिल की पत्नी 35 वर्षीय महजनिया देवी जख्मी हो गयी. पीरीबाजार थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर मारपीट में महिला जख्मी हुई. मामले की सूचना दी गयी है.

छानबीन की जा रही है. इघर इसी थाना क्षेत्र के महेशपुर में मारपीट में धर्मेंद्र कुमार की पत्नी 42 वर्षीय पिंकी देवी जख्मी हो गयी. पीरीबाजार थानाध्यक्ष ने घटना से अनभिज्ञता जतायी. वहीं सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के मानुचक बिंदटोली में मारपीट में स्व चुरो महतो का पुत्र 35 वर्षीय कैलू महतो जख्मी हो गये. इमरजेंसी में इलाज कर रहे डॉ रहमतुल्लाह आलम ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >