सूर्यगढ़ा : कजरा थानाक्षेत्र के विक्रमपुर निवासी स्व विशुन राम का 26 वर्षीय पुत्र राजकुमार उर्फ गणेश राम की मृत्यु पड़ोस के मुंगेर जिलाअंतर्गत धरहरा थानाक्षेत्र के लड़ैयाटाड़ गांव में मंगलवार तड़के हो गयी. जिसके बाद घटना की सूचना परिजनों को दिया गया. गणेश की मौत की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक को धरहरा सरकारी अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.
26 वर्षीय युवक की मौत, लू से मौत की आशंका
सूर्यगढ़ा : कजरा थानाक्षेत्र के विक्रमपुर निवासी स्व विशुन राम का 26 वर्षीय पुत्र राजकुमार उर्फ गणेश राम की मृत्यु पड़ोस के मुंगेर जिलाअंतर्गत धरहरा थानाक्षेत्र के लड़ैयाटाड़ गांव में मंगलवार तड़के हो गयी. जिसके बाद घटना की सूचना परिजनों को दिया गया. गणेश की मौत की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक […]

जिसके बाद शव को लेकर परिजन विक्रमपुर स्थित घर पहुंचे. मृतक गरीबी रेखा के नीचे बसर करने वाला था तथा राजमिस्त्री का काम करता था. जिस काम के लिए वह लड़ैयाटांड़ गया हुआ था. परिजनों के मुताबिक मृत्यु के कारणों का पता नहीं लग पाया. वहीं आशंका जतायी जा रही है कि लू के कारण उसकी मौत हुई है.
वहीं घटना की सूचना पाकर मृतक के घर पहुंची कजरा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक गणेश की शादी को लगभग 4 साल हो गये थे. घटना के बाद से पत्नी शिवानी देवी एवं मां तानो देवी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था. इस संबंध में कजरा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अक्षय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों कि पुष्टि हो पायेगी.