सूर्यगढ़ा : तल्ख धूप, तेज गर्मी एवं उमस के कारण आम जनजीवन पुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. गर्मी एवं उमस के कारण पसीने से तरबतर लोग बुधवार को राहत पाने के लिये छांव की तलाश करते दिखे. तीन-चार दिनों से गर्मी एक बार फिर प्रचंड रूप अख्तियार कर चुका है.
बुधवार को पारा एक डिग्री उपर चढ़ा और अधिकतम तापमान 41 डिग्री संल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा. हयूमिडिटी 39 प्रतिशत रिकार्ड किया गया. मौसम पुर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री कमेगा जिससे लोगों को गर्मी सें आंशिक राहत मिलेगा लेकिन अगले तीन-चार दिनों में पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है.
सूर्य डूबकर भी तपिश छोड़ रहा
न्यूनतम तापमान में वृद्धि एवं अधिकतम व न्यूनतम तापमान का अंतर कम हो जाने के कारण लोगों को सूरज ढलने के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल रहा है. उमस भरी गर्मी में रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल रहा.
पंखा जवाब दे रहा, अब एसी-कुलर का ही सहारा
प्रचंड गर्मी में पंखे भी जवाब दे रहा है और लोगों को पंखे की हवा से राहत नहीं मिल रहा है. गर्मी से राहत पाने के लिये लोग कूलर/एसी का सहारा ले रहे हैं. जून के महीना में मॉनसून आने के पूर्व गर्मी के रौद्र रूप अख्तियार कर लेने के कारण लोगों की परेशानी काफी बढ़ गयी है. लोग एसी/कूलर आदि की खरीदारी कर रहे हैं.
प्रचंड गर्मी में पावर कट की समस्या से परेशानी
इस प्रचंड गर्मी में विभाग द्वारा प्रोजेक्ट वर्क के तहत् 33 हजार बोल्ट तार को बदलने का कार्य किया जा रहा है जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से परेशानी बनी हुई है. बुधवार को भी सुबह 9:30 बजे से 12:50 बजे तक आपूर्ति ठप्प रहने से लोग परेशान रहे. उमस भरी गर्मी में बिजली लगातार ट्रिप कर रहा है.
बच्चों व बुजुर्गों का रखें ख्याल
गर्मी के इस मौसम में बच्चों ओर बुजुर्ग का विशेष ख्याल रखना चाहिए. रोजमर्रा के काम से निकलने वाले लोगों को गर्मी के तीखे धूप से बचना चाहिए.
इससे डिहाइड्रेशन, पेशाब में जलन, सन-स्ट्रोक तथा त्वचा संबंधी समस्या जैसे डर्मिटेशन व खुजली होने का खतरा रहता है. ऐसे में जरूरी होने पर ही घर से निकलें. खाली पेट घर से नहीं निकलें.
शरीर का हर अंग ठंका हो हल्के रंग का कपड़ा पहनें. सन स्क्रीन का प्रयोग करें. शरीर में नमक की कमी को रोकने के लिए ओआरएस व नमक चीनी का घोल पीयें.
एक लाख से ज्यादा प्रतिदिन की आमदनी देने वाले दौराम मधेपुरा स्टेशन को नहीं है दिन में जेनेरेटर चलाने की अनुमति
