किऊल रेलवे अस्पताल को मिला बेस्ट हेल्थ यूनिट का अवार्ड

लखीसराय : किऊल रेलवे अस्पताल पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन में बेस्ट हेल्थ यूनिट का अवार्ड प्रदान किया गया है. अवार्ड के रूप में किऊल रेलवे अस्पताल के चिकित्सक डॉ आलोक कुमार को शील्ड प्रदान किया गया. चिकित्सक डॉ आलोक कुमार को हाजीपुर जोन में बेस्ट हेल्थ अवार्ड से सम्मानित किया गया. डॉ आलोक को […]

लखीसराय : किऊल रेलवे अस्पताल पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन में बेस्ट हेल्थ यूनिट का अवार्ड प्रदान किया गया है. अवार्ड के रूप में किऊल रेलवे अस्पताल के चिकित्सक डॉ आलोक कुमार को शील्ड प्रदान किया गया. चिकित्सक डॉ आलोक कुमार को हाजीपुर जोन में बेस्ट हेल्थ अवार्ड से सम्मानित किया गया. डॉ आलोक को पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के महाप्रबंधक एलसी त्रिवेदी व मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी आरके वर्मा ने शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया.

पटना के बापू सभागार में आयोजित पूर्व मध्य रेलवे के अस्पतालों में किऊल रेलवे अस्पताल का चयन किये जाने से चिकित्सक डॉ आलोक ने पदाधिकारियों के प्रति अभार प्रकट करते हुए बताया कि पूरे जोन में कुल पांच डिवीजनों के रेलवे यूनिटों में किऊल रेलवे अस्पताल को बेस्ट यूनिट के रूप में चयनित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >