घर में लगी आग, हजारों की क्षति

मेदनीचौकी : क्षेत्र के ताजपुर पंचायत के अंतर्गत गांव देवघरा चंद्रटोला के वार्ड संख्या सात स्थित एनएच 80 से सटे एक घर में मंगलवार की देर रात आग लग गयी, जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. जानकारी के अनुसार स्व जागेश्वर मलिक के पुत्र जयप्रकाश के घर में बीती रात घर […]

मेदनीचौकी : क्षेत्र के ताजपुर पंचायत के अंतर्गत गांव देवघरा चंद्रटोला के वार्ड संख्या सात स्थित एनएच 80 से सटे एक घर में मंगलवार की देर रात आग लग गयी, जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया.

जानकारी के अनुसार स्व जागेश्वर मलिक के पुत्र जयप्रकाश के घर में बीती रात घर के सारे सदस्य खाना खाकर सोने के लिए चले गये. इसी दौरान अज्ञात कारणवश घर में आग लग गयी, इस अगलगी की घटना में घर में रखे टीवी, मोबाइल, चौकी, बिछावन, खाने-पीने के सामग्री व गहना जेवर के अलावा 20 हजार रुपये नकद सहित अन्य सामग्री जलकर राख हो गया. इस घटना में एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है.
गृहस्वामी जयप्रकाश मलिक के पुत्र प्रेमजीत कुमार मलिक(22) ने बताया कि मेरे पिताजी इंटरमीडिएट कॉलेज अमरपुर में सफाई कर्मी हैं और वो इलेक्शन ड्यूटी में गये हुए हैं और मेरी मां कैली देवी आंगन मे सोई हुई थी, जबकि वह अपने बच्चों साथ घर के अंदर सोया था.
सोये हुए क्रम में ही लकड़ी का एक जला हुआ टुकड़ा प्रेमजीत के शरीर पर गिरा और उठकर देखा तो चारों तरफ आग की लपटें ही दिखाई दे रहा था. उसके अपनी मां, पत्नी व बच्चों को घर से निकाल कर बाहर कर दिया. इस संबंध मे सूर्यगढ़ा अंचलाधिकारी सुमित कुमार आनंद ने कहा घटना की सूचना मिलते ही राजस्व कर्मचारी को जांच का आदेश दे दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >