डीएम ने की बायो बेस्ट मैनेजमेंट की समीक्षा

लखीसराय : जिलाधिकारी शोभेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को एनजीटी को लेकर समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक आहूत की गयी. जिलाधिकारी ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को जिले भर में एनजीटी के तहत बायो बेस्ट मैनेजमेंट व कचरा प्रबंधन की समुचित भंडारण प्रबंधन करने के लिए कई आवश्यक हिदायतें दीं […]

लखीसराय : जिलाधिकारी शोभेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को एनजीटी को लेकर समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक आहूत की गयी. जिलाधिकारी ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को जिले भर में एनजीटी के तहत बायो बेस्ट मैनेजमेंट व कचरा प्रबंधन की समुचित भंडारण प्रबंधन करने के लिए कई आवश्यक हिदायतें दीं गयी.

इस बीच जिले के दो निजी अस्पताल को भी एनजीटी के तहत कचरा प्रबंधन के समुचित भंडारण नहीं किये जाने को लेकर स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है. बैठक में पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा, आइएफएस के नीरज नारायण, सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार, एसडीएम मुरली प्रसाद सिंह, डीसीएलआर नीरज कुमार, एनपीइओ डॉ विपिन कुमार सहित संबंधित तमाम लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >