लखीसराय : जिला मुख्यालय स्थित चार परीक्षा केंद्रों पर आगामी 6 अप्रैल को जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा-2019 का कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर मुंगेर प्रमंडल के शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय उपनिदेशक मो मंसूर आलम एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी सुनयना कुमारी की संयुक्त देख-रेख में बैठक आहूत की गयी.
छह अप्रैल को होगी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा
लखीसराय : जिला मुख्यालय स्थित चार परीक्षा केंद्रों पर आगामी 6 अप्रैल को जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा-2019 का कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर मुंगेर प्रमंडल के शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय उपनिदेशक मो मंसूर आलम एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी सुनयना कुमारी की संयुक्त देख-रेख में बैठक आहूत की गयी. इस दौरान इसके लिए जिला […]

इस दौरान इसके लिए जिला मुख्यालय स्थित गठित केआरके हाई स्कूल, दुर्गा उच्च विद्यालय, बालिका विद्यापीठ एवं डीएवी पब्लिक स्कूल में शांतिपूर्ण परीक्षा आयोजित किये जाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया.
इन परीक्षा केंद्रों पर सफल तरीके से परीक्षा आयोजन को लेकर क्रमशः प्राचार्य जिलेश्वर पंडित, सुमन बाला, विजय वडिंग, शैलेंद्र कुमार केंद्राधीक्षक बनाये गये हैं.
जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा-2019 में इन सभी परीक्षा केंद्रों पर वर्ग एक से पांच तक के कुल 2895 नौनिहाल बच्चे भाग लेंगे. बैठक में परीक्षा में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों से अपने-अपने परीक्षा प्रवेश पत्र ससमय निकटतम साइबर से भी डाउन लोड कर प्रिंट करवाने की बातें कहीं गयी.
इस बीच जिला शिक्षा पदाधिकारी सुनयना कुमारी ने इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर लेने के लिए कठिनाइयां होने पर जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य के मोबाइल नंबर 8539026447 पर भी सम्पर्क करने की गुजारिश की है.
बैठक में डीपीओ एसएसए उपेंद्र कुमार सिंह, पीओ गरिमा चौधरी, बीइओ रामविलास प्रसाद, रामचंद्र प्रसाद विमल, हरेकृष्ण झा, प्रधान सहायक जयप्रकाश गुप्ता, आइटी प्रधान रूपेश कुमार, परीक्षा कोषांग सहायक विनीत कुमार, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य उचित कुमार, सभी केंद्राधीक्षक के अलावा संबंधित तमाम लोग मौजूद थे.