लखीसराय : किऊल-गया रेलखंड में ट्रेन डकैती कांड का जीआरपी ने किया उद्भेन किया है. इस संबंध में सोमवार को किऊल रेल पुलिस उपाधीक्षक सियाराम गुप्ता ने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि मात्र दस दिनों के अंदर डकैती कांड का किऊल जीआरपी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह एवं नवादा जीआरपी ओपी प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह के संयुक्त प्रयास से मेमू ट्रेन डकैती कांड का पर्दाफाश कर दिया गया.
जीआरपी ने किया मेमू ट्रेन डकैती कांड का खुलासा, लूटे गये सामान के साथ तीन को किया गिरफ्तार
लखीसराय : किऊल-गया रेलखंड में ट्रेन डकैती कांड का जीआरपी ने किया उद्भेन किया है. इस संबंध में सोमवार को किऊल रेल पुलिस उपाधीक्षक सियाराम गुप्ता ने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि मात्र दस दिनों के अंदर डकैती कांड का किऊल जीआरपी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह एवं नवादा जीआरपी ओपी प्रभारी […]

साथ ही ट्रेन लूटकांड में यात्रियों के लूटे गये समान के साथ डकैती कांड में संलिप्त तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया. शेष संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तरी के लिए छापेमारी जा रही है. हालांकि रेल डीएसपी श्री गुप्ता द्वारा नहीं अन्य अपराधियों के नामों का खुलासा नहीं किया गया.
रेल डीएसपी श्री गुप्ता ने बताया कि दिनांक 13 मार्च 2019 को 63315 अप झाझा-गया मेमू ट्रेन के चातर हॉल्ट से खुलते ही अपराधियों द्वारा देशी कट्टा व चाकू के बल पर गार्ड बोगी से पांच-छह आगे वाली बोगी में लूट पाट करना आरंभ कर दिया. पीड़ित यात्री के अनुसार घटना को करीब 8:15 बजे से अंजाम देना अपराधियों द्वारा शुरू किया गया था.
अपराधियों की संख्या छह-सात के आसपास बतायी जा रही है. जिसमें दो अपराधियों के पास देशी कट्टा व शेष के पास चाकू रहने की बात कही गयी. उक्त बोगी में यात्रियों की संख्या काफी कम थी. जिसमें दो यात्री बंशीधर सैनी, उग्रसेन सैनी राजस्थान के थे तथा शेष स्थानीय थे.
शेखपुरा जिला शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र के महमदपुर निवासी शैलेंद्र कुमार की पुत्री आरती चंद्र भारती के बयान पर किऊल(नवादा) रेल थाना कांड संख्या 53/19 धारा 395 भादवि 27 आर्म्स एक्ट के तहत अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया था. सूचक आरती चंद्र भारती शैलेंद्र कुमार सहित कई अन्य यात्रियों के लूटे गये कुल आठ मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है.
गिरफ्तार अपराधी ने पूछताछ के दौरान घटना में शामिल रहने की बात को स्वीकार भी किया. मोबाइल ट्रैकिंग के आधार पर किऊल जीआरपी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में विगत तीन दिनों से नवादा में पड़ाव डालकर सर्वप्रथम नवादा जिला के काशीचक थाना क्षेत्र के महारथ निवासी स्व सत्येंद्र सिंह के पुत्र विक्रम कुमार को पकड़ा गया.
विक्रम के निशानदेही पर गया जिला के वजीरगंज थाना क्षेत्र के पूरा गांव निवासी प्रमोद राजवंशी व नवादा जिला के नरहट थाना क्षेत्र के झिकरूआ निवासी लालो सिंह का पुत्र पप्पू सिंह की लूटे गये मोबाइल के साथ गिरफ्तारी संभव हो पाया.