30 हजार ग्राहकों को बचत खाता से जोड़ा

लखीसराय : स्थानीय मुख्य डाकघर परिषद में डाक महामेला का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता डाक अधीक्षक मुंगेर प्रमंडल के विनय कुमार सिंह द्वारा किया गया. मेला का मुख्य उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2018-19 में अभी तक प्राप्त किये गये लक्ष्य की समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान पाया गया लखीसराय अनुमंडल के अंतर्गत दिनांक 14 […]

लखीसराय : स्थानीय मुख्य डाकघर परिषद में डाक महामेला का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता डाक अधीक्षक मुंगेर प्रमंडल के विनय कुमार सिंह द्वारा किया गया. मेला का मुख्य उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2018-19 में अभी तक प्राप्त किये गये लक्ष्य की समीक्षा की गयी.

समीक्षा के दौरान पाया गया लखीसराय अनुमंडल के अंतर्गत दिनांक 14 जनवरी 2019 से चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत आज तक लगभग 30 हजार नये ग्राहक को बचत खाता से जोड़ा गया तथा 11 करोड़ का ग्रामीण डाक जीवन बीमा तथा पांच करोड़ डाक जीवन बीमा किया गया है. मेला में उन शाखा डाकपालों को जिन्होंने लक्ष्य प्राप्त नहीं किया है.
उन्हें लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी हिदायत दी गयी कि वे बचे हुए दिनों में अपने लक्ष्य की प्राप्ति करे. मेला में विभाग से संबंधित सभी योजनाओं की जानकारी दी गयी, तथा उत्कृष्ट कार्य करने के लिए निम्न कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया. गणेश प्रसाद सिंह, शाखा डाकपाल, रामनगर, लखीसराय को ग्रामीण डाक जीवन बीमा, डाक जीवन बीमा के 10 करोड़ के व्यवसाय करने के लिए पुरस्कृत किया गया, रंजन पासवान, डाकवाहक, दामोदरपुर लखीसराय को डाक जीवन बीमा पांच करोड़ के व्यवसाय करने के लिए पुरस्कृत किया गया, यमुना पंडित संग्रामपुर शाखा डाकघर, किऊल को लगभग 400 बचत खाता एवं 60 ग्रामीण डाक जीवन बीमा के व्यवसाय करने के लिये पुरस्कृत किया गया, सुमित कुमार डाक सहायक लखीसराय को शाखा डाकघर से आये सभी बचत खाता को ससमय पर खोलने के लिए पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर रेलवे भर्ती में फीस जमा करने में चलान की सुविधा डाकघर में उपलब्ध है.
इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैंक के माध्यम से लखीसराय के किसी भी डाकघर में खाता खोलने कि सुविधा उपलब्ध है. तथा डीबीटी के माध्यम से सभी तरह कि सुविधएं उपलब्ध है. इस मौके पर सहायक डाक अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह, पोस्ट मास्टर मनीष कुमार आनंद, ओमप्रकाश, डाक सहायक विजय कुमार, राज कुमार, प्रीति कुमारी, मुनेश्वर प्रसाद, श्याम सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >