अमहरा ओपी में होंगे दो पंचायत व दो अन्य पंचायतों के कुछ भाग

लखीसराय : रविवार की संध्या पांच बजे चुनाव आयोग के द्वारा आसन्न लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर अधिसूचना जारी होने की बात सुबह में प्रचारित होने के बाद जिला प्रशासन ने आनन-फानन में टाउन थाना क्षेत्र के अमहरा गांव में ओपी खोलने की तैयारी शुरू की. संध्या चार बजे एसपी व डीएम अमहरा बाजार स्थित […]

लखीसराय : रविवार की संध्या पांच बजे चुनाव आयोग के द्वारा आसन्न लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर अधिसूचना जारी होने की बात सुबह में प्रचारित होने के बाद जिला प्रशासन ने आनन-फानन में टाउन थाना क्षेत्र के अमहरा गांव में ओपी खोलने की तैयारी शुरू की. संध्या चार बजे एसपी व डीएम अमहरा बाजार स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र अमहरा के एक भाग में उद्घाटन किया गया, जिसका प्रभार पुलिस अवर निरीक्षक अतहर रब्बानी को दिया गया.
मौके पर जिलाधिकारी शोभेंद्र कुमार चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि नवगठित अमहरा ओपी के अंतर्गत सदर प्रखंड के अमहरा एवं मोरमा पंचायत के सभी राजस्व ग्राम के अलावा कछियाना पंचायत के कछियाना, दोगांय, विक्कम एवं तिलोखर तथा बालगुदर पंचायत के मनकट्ठा, मकदुमपुर एवं बौधी टोला गांव को रखा गया है, जिसका थाना लखीसराय टाउन ही रहेगा. उन्होंने बताया कि अमहरा ओपी में प्रथम ओपी अध्यक्ष के रूप में पुलिस अवर निरीक्षक अतहर रब्बानी होंगे तथा उनके साथ एक सहायक अवर पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार को यहां पदस्थापित किया गया है.
उन्होंने बताया कि जल्द ही अमहरा ओपी में पुलिस जवानों को भी प्रतिनियुक्त कर दिया जायेगा. एसपी श्री शर्मा ने बताया कि अमहरा स्वास्थ्य उपकेंद्र में ओपी खुलने से स्वास्थ्य उपकेंद्र का कार्य प्रभावित होने नहीं दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य उपकेंद्र के काफी सारी जमीन अतिक्रमित है, जिसे मुक्त कराया जायेगा तथा उसमें ओपीध्यक्ष व जवानों के रहने की व्यवस्था की जायेगी.
उधर, ओपी खुलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल देखा गया. मौके पर एएसपी मनीष कुमार, पुलिस निरीक्षक सह टाउन थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार, बड़हिया थानाध्यक्ष डीके पांडेय, सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष संजय कुमार, उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार चौधरी व अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >