04 करोड़ 96 लाख 63 हजार रुपये की लागत से योजना की प्रशासनिक स्वीकृति

सूर्यगढ़ा : प्रखंड में सिंचाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिये जल संसाधन विभाग द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है. टाल क्षेत्र में लगभग 80 करोड़ की सिंचाई परियोजना का शिलान्यास के बाद पिछले दिनों प्रखंड के पहाड़ी क्षेत्र में खेतों को सिंचित करने के लिये जल संसाधन विभाग द्वारा 10 करोड़ 85 […]

सूर्यगढ़ा : प्रखंड में सिंचाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिये जल संसाधन विभाग द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है. टाल क्षेत्र में लगभग 80 करोड़ की सिंचाई परियोजना का शिलान्यास के बाद पिछले दिनों प्रखंड के पहाड़ी क्षेत्र में खेतों को सिंचित करने के लिये जल संसाधन विभाग द्वारा 10 करोड़ 85 लाख की लागत से घोघलाकोल योजना को जल संसाधन विभाग द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने के अपरांत विभाग द्वारा अब पीरीबाजार क्षेत्र में पइन एवं आहर का तल सफाई कार्य के लिये विभाग द्वारा चार करोड़ 96 लाख 63 हजार रुपये की लागत से योजना की प्रशासनिक एवं व्यय स्वीकृति प्रदान की गयी है.
जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय महतो ने बताया कि इस योजना की स्वीकृति से पीरीबाजार पहाड़ी इलाका से निकलने वाले जलस्त्रोतों से महेशपुर, कसबा, घोसैठ, चौरा-राजपुर, बरियारपुर पंचायत के किसानों के खेतों तक सिंचाई के लिये पानी पहुंच सकेगा. पिछले दिनों जल संसाधन विभाग की टीम द्वारा पहाड़ी क्षेत्र का दौरा कर पहाड़ी क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की पहल की गयी थी. इधर, पहाड़ी इलाके में जल संसाधन विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन से क्षेत्र के लोगों में खुशी है.
लोगों ने इसके लिये माननीय जल संसाधन मंत्री बिहार सरकार राजीव रंजन सिंह ललन को बधाई दी है. जदयू के वरीय नेता सह पूर्व प्रमुख रंजीत मंडल, वरीय नेता मदन मंडल, सुनील पासवान, जदयू के कसबा पंचायत अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, महेशपुर पंचायत अध्यक्ष नंदन कुमार, घोसैठ पंचायत अध्यक्ष ललित मांझी, चैरा-राजपुर पंचायत अध्यक्ष शंभु तुरी, बरियारपुर पंचायत अध्यक्ष आदि ने बताया कि सिंचाई योजना के क्रियान्वयन से क्षेत्र में खुशहाली आयेगी. इसके लिये पार्टी कार्यकर्ताओं ने माननीय जल संसाधन मंत्री बिहार सरकार राजीव रंजन सिंह ललन को साधुवाद दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >