विशेष शिविर लगाकर 224 में से 124 आवेदनों का किया निष्पादन

प्रत्येक प्रखंड के एक महादलित टोला में राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं अन्य समस्याओं के निदान के लिए कैंप का आयोजन किया जा रहा है.

लखीसराय. राज्य सरकार के निर्देश के अनुसार प्रत्येक बुधवार एवं गुरुवार को प्रत्येक प्रखंड के एक महादलित टोला में राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं अन्य समस्याओं के निदान के लिए कैंप का आयोजन किया जा रहा है. सीओ चंदन कुमार के अनुसार यह कैंप प्रत्येक सप्ताह बुधवार एवं गुरुवार राजपत्रित अवकाश की स्थिति में शुक्रवार को प्रत्येक प्रखंड के चयनित एक महादलित टोलों में 21 नवंबर तक आयोजित किया जायेगा. बुधवार को सभी कैंपों को मिलाकर कुल 224 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें 124 आवेदन का त्वरित निष्पादन किया गया एवं शेष लंबित आवेदनों को शीघ्र निष्पादित करने के लिए निर्देश दिया गया. इस बुधवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड क्षेत्र के खावा राजपुर पंचायत के मुसहरी टोला, डीह झापानी एवं किरणपुर पंचायत के रविदास टोला किरणपुर में लगाया गया है. इसी तरह पिपरिया प्रखंड क्षेत्र के पिपरिया पंचायत के महादलित टोला करारी पिपरिया में, रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र के शरमा पंचायत के महादलित टोला शरमा में, लखीसराय सदर प्रखंड के अमहरा पंचायत के महादलित टोला अमहरा में, हलसी प्रखंड क्षेत्र के कैंदी पंचायत के मुसहरी टोला कैंदी में, चानन प्रखंड क्षेत्र के लाखोचक पंचायत के मुसहरी टोला रामसीर में एवं बड़हिया प्रखंड क्षेत्र के ऐजनीघाट पंचायत के महा दलित टोला जानपुर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया है. यहां स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि गुरुवार को भी इन्हीं जगहों पर विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा, जिसका क्षेत्र के लोग लाभ उठा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >