लखीसराय : वैशाली जिला के महुआ के भाजपा नेता का नेम प्लेट लगाकर बोलेरो से बीयर की तस्करी करने वाले गिरफ्तार लोगों का अपराधिक रिकार्ड है. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में सराय थाना क्षेत्र के स्व़ कैलाश सिंह के पुत्र विपिन कुमार पर 1996 में हत्या का मामला दर्ज है. इसके साथ ही अन्य गिरफ्तार लोगों का भी आपराधिक रिकार्ड है. भाजपा नेता की वाहन के संबंध में एसपी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, जो लोग गिरफ्तार हुए हैं उनमें कोई इस तरह का व्यक्ति नहीं है. वाहन के मामले में जांच की जा रही है. जांच के बाद ही वाहन इन लोगों के पास कैसे पहुंचा तथा नेम प्लेट लगाने के पीछे क्या कारण है का पता चल सकेगा.
वैशाली जिला के महुआ के भाजपा नेता का नेम प्लेट लगाकर बोलेरो से बीयर की तस्करी करने वाले गिरफ्तार
लखीसराय : वैशाली जिला के महुआ के भाजपा नेता का नेम प्लेट लगाकर बोलेरो से बीयर की तस्करी करने वाले गिरफ्तार लोगों का अपराधिक रिकार्ड है. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में सराय थाना क्षेत्र के स्व़ कैलाश सिंह के पुत्र विपिन कुमार पर 1996 […]

कवैया थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि कवैया थाना क्षेत्र के जमुई मोड़ के पास बरामद बीयर में तीन-तीन कार्टून किंग फिशर और गॉड फादर, चार कार्टून टुबर्ग, दो कार्टून किक एवं एक कार्टून ब्लैक बुल बीयर शामिल है. सभी कार्टून में 24-24 पीस केन बीयर थी. उन्होंने बताया कि बरामद बीयर के साथ बोलेरो चालक वैशाली जिला के महुआ थाना क्षेत्र के मकसुदपुर ग्राम निवासी चंद्रदीप दास के पुत्र आशीष कुमार सहित वैशाली जिला के ही सराय थाना क्षेत्र के रामचंद्र दोहजी ग्राम निवासी स्व कैलाश सिंह के पुत्र विपिन कुमार, इसी जिला के महुआ थाना क्षेत्र के मकसुदपुर गांव के भोला दास के पुत्र राजु कुमार, स्व मोहनलाल साव के पुत्र संजय कुमार, रामप्रवेश राय के पुत्र अमरनाथ कुमार को गिरफ्तार किया गया है. ये सभी लोग देवघर से बीयर लेकर वैशाली जा रहे थे. उन्होंने बताया कि बोलेरो बीआर 31पीए 1373 पर उपाध्यक्ष अति पिछड़ा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी महुआ दक्षिणी मंडल लिखा हुआ है. हालांकि गिरफ्तार लोगों में से किसी ने इस संबंध में कुछ भी बोलने से इंकार किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि बोलेरो पर भाजपा नेता का बोर्ड लिखा है यह अभी अनुसंधान का विषय है. उन्होंने बताया कि बोलेरो का मालिक कोई और है. पुलिस इसकी जांच कर रही है.
पत्नी की सहमति से शराबी पति को मिली कोर्ट से जमानत
लाल गलियारों के थानों को सुसज्जित करने को लेकर सात करोड़ होंगे खर्च