लखीसराय मद्य निषेध थाना लखीसराय की टीम ने रविवार की शाम से लेकर सोमवार की सुबह तक जिलेभर में विशेष छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान शराब बेचने और पीने के आरोप में कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया. वहीं शराब की तस्करी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही, 40 लीटर से ज्यादा देसी शराब जब्त किया है. पुलिस ने हलसी थाना क्षेत्र के धीरा गांव से संजय पासवान को 9.250 लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा, तो वहीं कजरा थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव से विशाल कुमार उर्फ सुगिया के पास से 31.000 लीटर देसी शराब बरामद की गयी. दोनों के खिलाफ शराब बेचने का मामला दर्ज किया गया है. इसके आलावा शराब पीने के आरोप में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें बड़हिया में एक युवक कोई दूसरी बार पकड़ा गया. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हलसी से मो सुफियान वेग और मो सलमान वेग को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया. वहीं बड़हिया में उत्पाद थाना के समीप से बबलू चौधरी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार वह दूसरी बार शराब पीते पकड़ा गया है. इसी थाना क्षेत्र के पुरानी लाबगी से शंकर मांझी भी धराया. जबकि बीरूपुर थाना क्षेत्र के कमरपुर से दीपक कुमार, गिरदरपुर से छट्ठू कुमार और मुरारी कुमार तथा सरौरा गांव से निलेश कुमार और सूरज कुमार को शराब पीने के आरोप में हिरासत में लिया गया. इस संबंध में उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी. सभी आरोपियों की मेडिकल जांच कराकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए जिले में लगातार छापेमारी जारी रहेगी.
मद्य निषेध पुलिस ने 11 लोगों को शराब मामले में किया गिरफ्तार
मद्य निषेध थाना लखीसराय की टीम ने रविवार की शाम से लेकर सोमवार की सुबह तक जिलेभर में विशेष छापेमारी अभियान चलाया
