प्रतिनिधि, लखीसराय. डीएक्ष शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय के मंत्रणा कक्ष में बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक हुई. डीएम ने बताया कि आयोग ने पहले 6000 अभ्यर्थियों के लिए केंद्र निर्धारण का निर्देश दिया था, जिसके तहत 2644 अभ्यर्थियों के लिए 6 केंद्र बनाये गये थे. आयोग के पुनः स्मारित करने पर शेष अभ्यर्थियों के लिए 5 नये केंद्रों पर सहमति बनी. अब जिले में कुल 4854 अभ्यर्थियों के लिए 11 केंद्र तय किए गये हैं. नये केंद्रों में डायट लखीसराय, बालिका विद्यापीठ, विद्या भवन, महिला विद्या मंदिर, हसनपुर उच्च विद्यालय और दुर्गा बालिका उच्च विद्यालय शामिल हैं. डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी नये केंद्रों से अनुशंसा लेकर विभाग को जल्द सूचना भेजने का निर्देश दिया. साथ ही, सभी प्राचार्यों को विधि-व्यवस्था, यातायात, पेयजल व शौचालय की समुचित व्यवस्था समय पर पूरा करने को कहा. बैठक में डीडीसी सुमित कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार, डीएसपी अजीत प्रताप सिंह, सिविल सर्जन जयप्रकाश सिंह सहित अन्य अधिकारी व प्राचार्य मौजूद थे.
लखीसराय में बीपीएससी 72वीं पीटी के लिए 11 परीक्षा केंद्र निर्धारित, 4854 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
लखीसराय में बीपीएससी 72वीं पीटी परीक्षा के लिए 11 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 4854 अभ्यर्थी शामिल होंगे। डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की।

फोटो -बैठक को संबोधित करते डीएम व अन्य अधिकारी | Prabhat Khabar Network