कजरा में 108 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश शोभा यात्रा

श्रीश्री 108 दुर्गा पूजा समिति कजरा के तत्वावधान में नवरात्र के प्रथम दिन गुरुवार को भक्ति व आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला

कजरा श्रीश्री 108 दुर्गा पूजा समिति कजरा के तत्वावधान में नवरात्र के प्रथम दिन गुरुवार को भक्ति व आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला. इस अवसर पर 108 महिलाओं ने भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण शामिल हुए. पूरा कजरा क्षेत्र माता की जयकारा उद्घोष से गूंज उठा. यह शोभा यात्रा कजरा बाजार स्थित दुर्गा स्थान से प्रारंभ होकर कजरा रेलवे स्टेशन के समीप काली स्थान होते हुए पुनः कजरा बाजार स्थित दुर्गा स्थान पहुंची. जगह-जगह लोगों ने श्रद्धा भाव से कलश यात्रा का स्वागत किया. समिति के अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा को भव्य और आकर्षक तरीके से आयोजित करने की पूरी तैयारी की गयी है, हालांकि आज मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के कारण प्रशासनिक व्यस्तता को देखते हुए कलश शोभा यात्रा को संक्षिप्त करना पड़ा. इसके बावजूद श्रद्धालुओं में उत्साह की कोई कमी नहीं देखी गयी. इस आयोजन में समिति के सचिव बबन सिंह, व्यवस्थापक रंजीत कुमार, सदस्य विद्या रंजन, निलेश उर्फ विक्की, नीतीश उर्फ भक्कू, सिद्धार्थ उर्फ बड़कू, रवि प्रकाश उर्फ उजाला समेत दर्जनों सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे. नवरात्र के प्रथम दिन आयोजित इस कलश यात्रा ने कजरा में उत्सव का माहौल बना दिया है और आने वाले दिनों में भक्ति और श्रद्धा का यह सिलसिला और भी भव्य रूप लेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >