एसबीआइ मुख्य शाखा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

लखीसराय : कवैया थाना क्षेत्र के नया बाजार क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में शनिवार की दोपहर बैंक कार्य समय में अचानक शॉट सर्किट से आग लग गयी. एकाएक हुई इस घटना से खाता धारकों में हलचल मच गया. लेकिन बैंक में प्रतिनियुक्त पुलिस बल द्वारा तत्परता दिखाते बैंक में लगे अग्निशामक यंत्र […]

लखीसराय : कवैया थाना क्षेत्र के नया बाजार क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में शनिवार की दोपहर बैंक कार्य समय में अचानक शॉट सर्किट से आग लग गयी. एकाएक हुई इस घटना से खाता धारकों में हलचल मच गया. लेकिन बैंक में प्रतिनियुक्त पुलिस बल द्वारा तत्परता दिखाते बैंक में लगे अग्निशामक यंत्र का प्रयोग कर जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया़

इसके पूर्व सभी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का संबंध विच्छेद कर दिया गया था़ इस प्रकार स्टेट बैंक में एक बड़ी घटना होते-होते रह गयी़ परंतु मेन लाइन में लगी इस आगलगी की घटना से बैंक में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था फिलहाल बंद कर दी गयी है़ शाखा प्रबंधक ने बिजली मिस्त्री बुलाकर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुरक्षित मानकों के अनुसार दुरुस्त कराये जाने का निर्देश दिया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >