विद्यापीठ चौक बना जाम प्वाइंट

लखीसराय : शहर के विद्यापीठ चौक जाम का मुख्य प्वाइंट बनता जा रहा है. यहां की सड़कों पर वाहन व फुटकर विक्रेताओं के अवैध कब्जा के कारण लखीसराय मुख्य मार्ग विद्यापीठ चौक जाम प्वाइंट बनता जा रहा है. शहर के मुख्य मार्ग के महावीर स्थान से लेकर शहीद द्वार व नया बाजार के दालपट‍्टी चौक […]

लखीसराय : शहर के विद्यापीठ चौक जाम का मुख्य प्वाइंट बनता जा रहा है. यहां की सड़कों पर वाहन व फुटकर विक्रेताओं के अवैध कब्जा के कारण लखीसराय मुख्य मार्ग विद्यापीठ चौक जाम प्वाइंट बनता जा रहा है. शहर के मुख्य मार्ग के महावीर स्थान से लेकर शहीद द्वार व नया बाजार के दालपट‍्टी चौक तक लगने वाले जाम से लोग अभी तक निजात नहीं पाये हैं.

उस पर विद्यापीठ चौक पर भी अब जाम लगना लोगों के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है. दिन के 10 बजे से थाना चौक से जाने वाली सड़क स्थित कुशवाहा मार्केट से विद्यापीठ चौक तक दुकान व गोदाम किनारे मालवाहक वाहन, टमटम , ठेला लगा दिया जाता है. वहीं सड़क के किनारे सब्जी व फल विक्रेताओं द्वारा अतिक्रमण कर लिया जाता है. विद्यापीठ चौक के बड़हिया रोड व हनुमान मंदिर के सामने सुबह से ही ऑटो, मैजिक एवं टाटा 407 वाहन सड़क के किनारे खड़ा कर सवारी उतारने एवं चढ़ाने का कार्य किया जाता है. इसके कारण जाम तो लगता ही है, साथ में वाहन दुर्घटना भी लगातार होते रहती है.

चौक पर ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी मे ही सड़क किनारे सवारी वाहन लगाया जाता है. शाम ढ़लते ही इस जगह पर जाम का नजारा बदल जाता है. शाम आठ बजे से ही बड़हिया एवं सूर्यगढ़ा जाने वाली सड़कों पर नो इंट्री की ट्रक चालक बेताब हो जाते हैं. इधर सूर्यगढ़ा रोड में विद्यापीठ पुल के नीचे से नो इंट्री का ट्रक एवं बड़हिया रोड के नो इंट्री के ट्रक बेतरतीब तरीके से लगा दिया जाता है. ट्रक को एक लाइन में खड़ा कर जाम लगा दिया जाता है. जिसके कारण अन्य वाहन का गुजरना मुश्किल हो जाता है. खास कर लगन के दिनों में जाम की स्थिति और भी भयावह हो जाती है. इस कारण कई बार विवाह का मुहूर्त भी खत्म हो जाता है.

नो इंट्री के ट्रक को व्यवस्थित खड़ा करने का जिम्मा स्थानीय टाउन थाना का है. लेकिन थाना की जीप चौक पर ही लगा रहता है. दूसरी ओर अन्य सवारी वाहन अव्यवस्थित ढ़ंग से लगाना चालक की मजबूरी हो जाती है. इस चौक पर अवस्थित अंबेदकर बस स्टैंड का अतिक्रमण कर लिये जाने के कारण मजबूरन सवारी वाहन चालक को सड़क किनारे ही वाहन खड़ा करना पड़ता है. ऑटो चालक मनोज, सिट‍्टू, मंटू ,दिलीप सहित अन्य चालकों ने बताया कि स्टैंड पर अगर जगह मिलता है तो उन्हें सड़क किनारे वाहन खड़ा नहीं करना पड़ता.

बोले अधिकारी
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार रजक ने बताया कि अंबेदकर बस स्टैंड को जल्द ही अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा. इसके लिये नगर परिषद एक रणनीति तैयार कर रही है. फुटकर विक्रेताओं से भी सड़क किनारे को अतिक्रमण मुक्त कराने का प्लान है. विद्यापीठ चौक वेंडर जोन का निर्माण कर फुटकर विक्रेताओं को स्थान दिया जायेगा. इसके लिये विद्यापीठ चौक की जमीन का मापी भी किया गया. चौक पर वर्षों से अतिक्रमणकारी जमें हैं. जिसे नप द्वारा जल्द ही मुक्त कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >