विकास राशि का न हो दुरुपयोग

समीक्षा. वीसी के माध्यम से सीएम ने अधिकारियों को सचेत रहने का दिया निर्देश समाहरणालय स्थित एनआइसी के सभागार में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों की समीक्षा कर दिशा निर्देश दिया. लखीसराय : सोमवार को सीएम नीतीश कुमा र ने भागलपुर के सृजन […]

समीक्षा. वीसी के माध्यम से सीएम ने अधिकारियों को सचेत रहने का दिया निर्देश

समाहरणालय स्थित एनआइसी के सभागार में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों की समीक्षा कर दिशा निर्देश दिया.
लखीसराय : सोमवार को सीएम नीतीश कुमा र ने भागलपुर के सृजन घोटाला को लेकर जिले के सभी पदाधिकारी को अपने अपने विभाग में बैंक खाता को प्राय:अपटूडेट करने के साथ साथ कोसी क्षेत्र में आयी प्रलयकारी बाढ़ पर सतर्कता बरतते हुए बचाव कार्य, पुल-पुलिया की सुरक्षा एवं निगरानी रखने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने सृजन घोटाला जैसी घटनाओं के लिये पूर्णत: सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए अधिकारियों को अपने अपने विभाग के विकास राशि के दुरूपयोग न होने पाये इसलिए सचेत रहने को कहा है तथा इसके संबंधित जांच का निर्देश दिया. शराबबंदी पर मिल रही शराब की खेप को लेकर कहा कि अभी तक शराब की बरामदगी चिंता का विषय है.
इसके लिये और अधिक सतर्कता एवं सख्त कार्रवाई की जरूरत है. वीसी के दौरान डीएम अमित कुमार, एसपी अरविंद ठाकुर, डीडीसी विनय कुमार मंडल, जिला भू अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार, एनडीसी मुकेश कुमार, उत्पाद अधीक्षक पराशर शर्मा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मंजू प्रसाद, डीइओ सुनयना कुमारी, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता अविनाश गौरव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
बाढ़ आने के पूर्व सभी तैयारी करें पूरी: सीएम
विकास कार्यों को गति देने, बाढ़ पूर्व तैयारी को पूर्ववत बनाये रखने पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ आने का समय अभी समाप्त नहीं हुआ है. ऐसे में लगातार सतर्कता बरतने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा आने से पूर्व सारी तैयारियां कर लेनी चाहिये. जैसे बाढ़ प्रभावित इलाके में हरेक पंचायत सरकार भवन कम से कम पांच नाव उपलब्ध रखनी चाहिये. ऊंचे स्थान पर स्थायी बाढ़ शिविर की व्यवस्था जहां पानी के बहाव से सड़क के कटने का डर हो वहां अस्थायी पुल पुलिया निर्माण की सामग्री उपलब्ध होनी चाहिये. बाढ़ राहत शिविर में आवश्यक बरतन उपलब्ध रहने चाहिये. मुख्यमंत्री ने जिले के सभी पंचायतों में बनने वाली पंचायत सरकार भवन के साथ ही बाढ़ आपदा सहायता केंद्र भी बनाये जाने की बात कही. ताकि बाढ़ जैसी आपदा के समय में इसका लाभ मिल सके. इसके अतिरिक्त अन्य विभागों के समीक्षा के दौरान विकास कार्यो में ससमय गति लाये जाने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >