फर्जी हस्ताक्षर से मुकदमा करने की मुख्यमंत्री से की शिकायत

लखीसराय : जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड के पवैय गांव निवासी अरूण कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को आवेदन भेज कर लखीसराय टाउन थाना के द्वारा मूल आवेदन गायब कर फर्जी हस्ताक्षर कर तथ्यों को छुपा कर मुकदमा करने की शिकायत की है. अपने आवेदन में कहा कि उनकी पुत्री 15 वर्षीय कोमल कुमारी अपनी बड़ी बहन […]

लखीसराय : जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड के पवैय गांव निवासी अरूण कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को आवेदन भेज कर लखीसराय टाउन थाना के द्वारा मूल आवेदन गायब कर फर्जी हस्ताक्षर कर तथ्यों को छुपा कर मुकदमा करने की शिकायत की है. अपने आवेदन में कहा कि उनकी पुत्री 15 वर्षीय कोमल कुमारी अपनी बड़ी बहन रूपम कुमारी के साथ लखीसराय के कार्यानंद नगर में किराये के मकान में रह कर पढ़ाई करती थी. जिसका अपहरण बीते 18 अगस्त 2017 को पवैय गांव के ही निरंजन सिंह के पुत्र गौतम कुमार ,

निरंजन कुमार की पत्नी अंजनी देवी , स्वयं निरंजन कुमार, इनके दूसरे पुत्र राहुल कुमार, सोनू कुमार आदि के द्वारा कर लिया गया. जब इसकी शिकायत थाना मे की गयी, तो थानाध्यक्ष ने इनके सामने ही क्षेत्र सं 3 के जिप सदस्य के पति पंकज कुमार को थाना बुलाया और लड़की को वापस लाने को कहा. जब अभियुक्त से बच्ची को वापस लाने को कहा गया,

तो गाली गलौज करते हुए बच्ची को बेच देने की बात कही गयी. बाद में जब थाना गया तो मुंशी के द्वारा जो आवेदन की प्रति उपलब्ध करायी गयी वह मूल आवेदन से बिल्कुल विपरीत थी और उस पर उनका हस्ताक्षर भी नहीं था. श्री सिंह ने मुख्यमंत्री से इस दिशा में उचित निर्देश देने तथा बच्ची को वापस लाने में पहल करने की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >