विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

किऊल जीआरपी ने हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन ने चलाया सर्च अभियान लखीसराय : बुधवार की देर रात किऊल जीआरपी जवानों ने ट्रेनों में सर्च के दौरान 13049 अप हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन के साधारण बॉगी से 10 बोतल विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया़ इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह किऊल […]

किऊल जीआरपी ने हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन ने चलाया सर्च अभियान

लखीसराय : बुधवार की देर रात किऊल जीआरपी जवानों ने ट्रेनों में सर्च के दौरान 13049 अप हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन के साधारण बॉगी से 10 बोतल विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया़ इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह किऊल जीआरपी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक भोजपुर जिला के जगदीशपुर थाना अंतर्गत तुलसी हरिगांव गांव निवासी हरेराम सिंह का पुत्र सनोज कुमार है़ जिसके पास से मैक्डोवल नंबर वन कंपनी के
750 एमएल की 02 एवं 180 एमएल की 04 बोतल तथा ऑफिसर च्वाइस कंपनी के 180 एमएल की 04 बोतल विस्की बरामद की गई है़ उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ बिहार सरकार की उत्पान अधिनियम 2016 के तहत कांड संख्या 176/17 के तहत मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >