लखीसराय पहुंचने पर श्रम मंत्री का स्वागत

बड़हिया : लखीसराय विधानसभा से भाजपा विधायक विजय कुमार सिन्हा के पहली बार श्रममंत्री बन अपने विधानसभा में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित राजग गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया़ मंत्री के अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटा विलंब से बड़हिया सीमा पर पहुंचते ही नगद अध्यक्ष गोपाल कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत […]

बड़हिया : लखीसराय विधानसभा से भाजपा विधायक विजय कुमार सिन्हा के पहली बार श्रममंत्री बन अपने विधानसभा में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित राजग गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया़ मंत्री के अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटा विलंब से बड़हिया सीमा पर पहुंचते ही नगद अध्यक्ष गोपाल कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया़ मौके पर विकास समिति के संयोजक कृष्णमोहन सिंह ने बड़हिया में आइटीआइ खोलने की मांग की. मौके पर जिला भाजपा प्रभारी रामसागर सिंह, जिलाध्यक्ष प्रो देवानंद साह, पूर्व जिला भाजपाध्यक्ष कन्हैया कुमार, वार्ड पार्षद अमित कुमार, भाजपा नेता गणेश सिंह, रामनुग्रह सिंह, रालोसपा के प्रदेश नेता श्याम किशोर सिंह उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >